अंग्रेजी में बात करना पड़ा भारी, शराब के नशे में बदमाशों ने फोड़ा युवक का सिर

दक्ष को छोड़कर वरुण जब लौट रहे थे तो रूबल सिंह नाम के शख्स ने उनको गाली देते हुए कहा कि वह बहुत अंग्रेजी झाड़ रहा है। शराब के नशे में धुत पांचों युवक यहीं नहीं रुके।

By Amit MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Sep 2017 03:28 PM (IST) Updated:Mon, 11 Sep 2017 09:41 PM (IST)
अंग्रेजी में बात करना पड़ा भारी, शराब के नशे में बदमाशों ने फोड़ा युवक का सिर
अंग्रेजी में बात करना पड़ा भारी, शराब के नशे में बदमाशों ने फोड़ा युवक का सिर

नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। कनॉट प्लेस में शराब के नशे में धुत युवकों ने एक युवक पर सिर्फ इसलिए हमला कर उसका सिर फोड़ दिया क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी आरोपी रूबल सिंह व राजौरी गार्डन जे-4/16 निवासी मनदीप सिंह समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूबल नोएडा में कॉल सेंटर चलाता है, जबकि मनदीप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

अंग्रेजी भाषा में बात

घटना रविवार सुबह साढ़े चार बजे की है। नोएडा के सेक्टर-93 इंपीरियर फेज-1 सुपरटेक निवासी वरुण गुलाटी अपने दोस्त अमन व दक्ष के साथ टाटा इटियोस कार से रॉयल प्लाजा होटल गए थे। होटल में थोड़ी देर बैठने के बाद वरुण, दक्ष को उसकी कार तक छोडऩे के लिए नीचे पार्किंग में जा रहे थे। इस दौरान दोनों आपस में अंग्रेजी भाषा में बात कर रहे थे। दक्ष की इटियोस कार से पहले खड़ी एक्सयूवी-500 के पास पांच युवक खड़े थे।

शुरू हुआ झगड़ा 

आरोप है कि दक्ष को छोड़कर वरुण जब लौट रहे थे तो रूबल सिंह नाम के शख्स ने उनको गाली देते हुए कहा कि वह बहुत अंग्रेजी झाड़ रहा है। वरुण ने गाली देने से मना किया तो रूबल ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसके दोस्त मनदीप ने वरुण के चेहरे पर मुक्का जड़ दिया। मनदीप, रूबल व उनके अन्य दोस्तों ने वरुण को लात-घूसे मारना शुरू कर दिया।

आरोपियों की तलाश जारी 

शराब के नशे में धुत पांचों युवक यहीं नहीं रुके। मनदीप व दो अन्य युवकों ने वरुण को पकड़ लिया और रूबल ने अपनी कार की चाबी निकालकर उनके सिर पर वार करना शुरू कर दिया। वरुण के बेहोश होने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें: बह पड़ी हैं आंखें 'कितनी पीड़ा हुई होगी उसे, तड़पकर मुझे व अपनी मां को पुकारा होगा'

यह भी पढ़ें: जानिए, 8 वर्ष तक पुलिस के साथ लुका छिपी का खेल खेलने वाला कैसे आया शिकंजे में

chat bot
आपका साथी