घूंघट की आड़ में नहीं चलेगा काम, महिला वोटरों को दिखाना होगा चेहरा

घूंघट की आड़ में कोई गड़बड़ी न हो जाए। इसलिए बूथ पर वोट देने जाने वाली पर्दानशी महिलाओं को महिला कर्मी चेक करेंगी।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Nov 2017 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 26 Nov 2017 07:31 AM (IST)
घूंघट की आड़ में नहीं चलेगा काम, महिला वोटरों को दिखाना होगा चेहरा
घूंघट की आड़ में नहीं चलेगा काम, महिला वोटरों को दिखाना होगा चेहरा

गाजियाबाद [जेएनएन]। नगर निकाय चुनाव में मतदान केंद्र पर वोट देने जाने वाली पर्दानशी महिलाओं का चेहरा खुलवा कर उनके मतदाता पहचान पत्र में लगी फोटो से मिलान किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर महिला कर्मी तैनात की जा रही हैं। फर्जीवाड़े की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। घूंघट की आड़ में कोई गड़बड़ी न हो जाए। इसलिए बूथ पर वोट देने जाने वाली पर्दानशी महिलाओं को महिला कर्मी चेक करेंगी। वोटर आइडी पर जिस महिला की फोटो है वही महिला है कि नहीं इसकी जांच की जाएगी।

पूर्व के चुनावों में इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं कि घूंघट की आड़ में बाहर से आई महिला ने वोट डाल दिया। इस बात का संज्ञान लेकर यह कदम उठाया गया है।

एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने बताया कि आयोग की ओर से कोई निर्देश इस तरह का नहीं आया है कि पर्दानशी महिलाएं बिना चेहरा दिखाए वोट डालेंगी। प्रत्येक बूथ पर महिला कर्मी रहेंगी जो महिला मतदाता का चेहरा देखकर उसके वोटर कार्ड से मिलान कर बूथ के अंदर भेजेंगी। 

यह भी पढ़ें: भाजपा का वार, तिवारी बोले- बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 'आप' जिम्मेदार

यह भी पढ़ें: 'जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं 'आप', आरोपों की सियासत करती है पार्टी'

chat bot
आपका साथी