सेक्टर-55 की महिलाओं ने किया मुख्य अभियंता का घेराव, दो वर्षों है पेयजल किल्लत

2 वर्षों से पेयजल किल्लत झेल रहे सेक्टर-55 के लोगों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। निगम मुख्यालय में निगमायुक्त अनीता यादव के लिए गुलाब का फूल लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं आईं।

By Edited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 09:23 PM (IST)
सेक्टर-55 की महिलाओं ने किया मुख्य अभियंता का घेराव, दो वर्षों है पेयजल किल्लत
सेक्टर-55 की महिलाओं ने किया मुख्य अभियंता का घेराव, दो वर्षों है पेयजल किल्लत

फरीदाबाद, जेएनएन। दो वर्षों से पेयजल किल्लत झेल रहे सेक्टर-55 के लोग आए थे तो गांधीगीरी के उद्देश्य से हाथों में गुलाब का फूल लेकर, पर निगम मुख्यालय पहुंचने पर उनके सब्र का बांध टूट गया। यहां महिलाएं चीफ इंजीनियर की गाड़ी में जबरदस्ती बैठ कर उन्हें मौका स्थल पर लेकर चली गई। दरअसल निगम मुख्यालय में निगमायुक्त अनीता यादव के लिए गुलाब का फूल लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं आईं थीं मगर निगमायुक्त उपलब्ध नहीं थीं।

देर तक इंतजार करने के बाद महिलाओं का रोष बढ़ गया। मौके पर जब मुख्य अभियंता डीआर भास्कर पहुंचे तो महिलाओं ने उनका घेराव किया और खरी-खोटी सुनाई। महिलाएं डीआर भास्कर को अपने साथ सेक्टर-25 स्थित जलघर ले गईं, जहां से पानी की आपूर्ति का सिस्टम बिगड़ा हुआ है।

महिलाओं के रोष को देखते हुए भास्कर ने वहीं अपने कनिष्ठ अधिकारियों को भी बुलवा लिया। कार्यकारी अभियंता रवि शर्मा, एसडीओ करतार दलाल, जगबीर, कनिष्ठ अभियंता हेमंत त्यागी को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति के मामले में लोगों को संतुष्ट किया जाए।

इस दौरान राजकुमार कौशिक, ओमवीर सि‍ंह, गुरमीत सि‍ंह देयोल, बाला, अंजू, रेखा, रंजना, अनीता तथा कमलेश ने पेयजल आपूर्ति के मामले में नाराजगी जताई। हम दो वर्षों से पानी के लिए निगम मुख्यालय चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों ने अब तक ध्यान नहीं दिया। अब जब सबने मिलकर आंदोलन की तैयारी की, तो नगर निगम के मुख्य अभियंता डीआर भास्कर मौके पर पहुंचे।
- ओमवीर

हम कई दिनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। अब जब मुख्य अभियंता को घेरा तो समाधान की बात कर रहे हैं।
-रुबी पांडेय

पानी की सही आपूर्ति न होने से घर के कामकाज पर असर पड़ रहा है। शिकायत करते हैं, कोई सुनने को तैयार नहीं है।
-कमलेश

हमने नगर निगम अधिकारियों से साफ कह दिया है कि अगर दो दिन में पानी का सिस्टम ठीक नहीं हुआ, तो सड़कों पर उतरेंगे।
-लक्ष्मी

chat bot
आपका साथी