AAP से गठबंधन के खिलाफ हैं शीला दीक्षित, जानिए- मोदी-केजरीवाल को लेकर क्या कहा

शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन की संभावना को एक बार फिर से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

By Edited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 07:52 AM (IST)
AAP से गठबंधन के खिलाफ हैं शीला दीक्षित, जानिए- मोदी-केजरीवाल को लेकर क्या कहा
AAP से गठबंधन के खिलाफ हैं शीला दीक्षित, जानिए- मोदी-केजरीवाल को लेकर क्या कहा

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली प्रदेश कमेटी कांग्रेस (DPCC) अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन की संभावना को एक बार फिर से खारिज कर दिया है। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के सभी पूर्व सांसदों एवं पूर्व मंत्रियों के साथ एक मेलमिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया था। शीला ने उम्मीदवारों की सूची पर कहा कि अभी तो चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है। चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाने दीजिए, उम्मीदवारों की घोषणा भी समय पर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री केजरीवाल दोनों को निशाना बनाएंगे। दोनों हमारे प्रतिद्वंद्वी हैं। साथ ही शीला ने यह भी कहा कि हम दिल्ली की स्थिति के मुताबिक अपनी चुनावी रणनीति बनाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) प्रचार अभियान शुरू कर चुकी हैं जबकि कांग्रेस अभी भी अपेक्षाकृत ढीली नजर आती है। इसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काम करने का अपना अलग स्टाइल है। हालांकि पार्टी जिलास्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू कर चुकी है।

रविवार को भी आदर्श नगर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वह खुद भी जाएंगी और प्रदेश के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी सहित अन्य प्रमुख नेता भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मेलमिलाप कार्यक्रम में शीला के अलावा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, राजेश लिलोठिया, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, महाबल मिश्रा, रमेश कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, पूर्व मंत्री मंगतराम ¨सघल, रमाकांत गोस्वामी, डॉ. किरण वालिया, डॉ. एके वालिया, डॉ. नरेंद्र नाथ, राजकुमार चौहान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की शिकायत प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना डालमिया, प्रदेश की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी एवं प्रवक्ता जितेंद्र कोचर सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी