Delhi Dengu Case: दिल्ली में एक बार फिर डेंगू के मामले बढ़े, 937 तक पहुंची मरीजों की संख्या

Delhi Dengu Caseदिल्ली में डेंगू के 412 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 937 तक पहुंच गया है। वहीं मलेरिया के 19 मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 125 तक पहुंच गया है। चिकनगुनिया के 3 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 23 हुई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 03 Oct 2022 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 03 Oct 2022 06:34 PM (IST)
Delhi Dengu Case: दिल्ली में एक बार फिर डेंगू के मामले बढ़े, 937 तक पहुंची मरीजों की संख्या
Delhi Dengu Case: दिल्ली में एक बार फिर डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]।Delhi Dengu Case: वर्षा के बाद मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि हर दिन 60 लोग राजधानी में डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में डेंगू 412 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। अब तक राजधानी में डेंगू 937 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसी प्रकार मलेरिया के 19 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 125 तक पहुंच गया है। चिकनगुनिया के भी तीन नए मरीजों की पुष्टि के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है।

दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के 412 मरीजों में से सर्वाधिक मरीज एमसीडी क्षेत्र में ही दर्ज हुए हैं। 316 मरीज एमसीडी क्षेत्र के हैं। जबकि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद(एनडीएमसी) क्षेत्र से छह और दिल्ली कैंट क्षेत्र से 13 व रेलवे क्षेत्र से एक मरीज की पुष्टि हुई है। 76 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। इसी प्रकार मलेरिया के 19 मरीजों में से दस मरीज एमसीडी इलाके से हैं।

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आए थे।

2022 में अब तक 937 मामले सामने आए हैं और डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। pic.twitter.com/JBToAEImvv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2022

एक-एक मरीज एनडीएमसी क्षेत्र से है और सात मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। चिकनगुनिया के तीन नए मरीजों में से एक मरीज एमसीडी इलाके से है तो दो मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली कैंट में टूटा तीन साल का रिकार्ड

राजधानी में वैसे तो सर्वाधिक मरीज एमसीडी क्षेत्र से आ रहे है, जिसकी बड़ी वजह एमसीडी का क्षेत्रफल और जनसंख्या का ज्यादा होना है, लेकिन दिल्ली कैंट जो कि एमसीडी की तुलना में बहुत ही छोटा है वहां पर रिकार्डतोड़ डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो रही है।

इस वर्ष डेंगू के मरीजों के बीते तीन वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2019 में एक जनवरी से 28 सितंबर तक डेंगू के 22 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वर्ष 2020 में यह आंकड़ा दो ही था। वर्ष 2021 में यह आंकड़ा दस था और इस वर्ष यह आंकड़ा 33 तक पहुंच गया है।

बीते चार वर्षों में डेंगू की स्थिति क्षेत्र-2022- 2021-2020-2019 दिल्ली नगर निगम: 573-220-184-124 नई दिल्ली नगर पालिका परिषद-22-17-22-11 दिल्ली कैंट-33-10-2-22 रेलवे-3-2-0-5 अपुष्ट पते-306-92-58-194 कुल-937-341-266-356

छह वर्षों में मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की स्थिति वर्ष-मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया 2017-505-2152-368 2018-347-650-89 2019-419-356-97 2020-176-266-69 2021-113-341-56 2022-125-937-23

नोट: आकंड़े प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से लेकर 28 सितंबर तक के हैं।

चार साल में एमसीडी की कार्रवाई का विवरण विवरण-        2019-2020-2021-2022 कितने घरों में पाया मच्छरों का लार्वा-149222-83339-133102-130544 कानूनी नोटिस भेजे गए-119815-63694-110119-96189 कितने लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई-14188-7029-15757-35668 कितने लोगों के चालान काटे गए-7497-3651-5733-13589 कितने तालाबों में गंबूजिया मछली को डाला गया-91-81-114-118

chat bot
आपका साथी