Weather Forecast: आज और कल फिर तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अगले दो दिन दिल्ली में फिर से तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार के लिए तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। इससे अगले पांच दिनों तक दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Publish:Thu, 18 Apr 2024 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 06:00 AM (IST)
Weather Forecast: आज और कल फिर तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
आज और कल फिर तेज हवा के साथ बारिश के आसार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अगले दो दिन दिल्ली में फिर से तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार के लिए तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। इससे अगले पांच दिनों तक दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। बुधवार को तेज धूप निकलने के बावजूद गर्मी का एहसास कम हुआ। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा था वहीं बुधवार को 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 66 से 25 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

मौसम खुशनुमा बना रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में वर्षा के साथ हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना रहेगा। रविवार को भी दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, वर्षा के बाद शुक्रवार को यह 34 डिग्री के आसपास रहेगा।

दूसरी तरफ राजधानी में प्रदूषण से राहत हाल फिलहाल बनी रहेगी। अभी दिल्ली में प्रदूषण ''मध्यम'' श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया। आईटीओ और लोधी रोड दो ऐसे इलाके रहे, जहां का एक्यूआई 100 से नीचे यानी ''संतोषजनक'' श्रेणी में दर्ज हुआ।

chat bot
आपका साथी