Delhi MCD Election Result: पार्षदों के बाद अब महापौर की बारी, रेस में महज 3 महिलाएं; जानिए कौन-कौन हैं दावेदार

Delhi MCD Election 2022 के परिणाम सबके सामने आ गए हैं। द्वारका ए-सीट से चुनाव लड़ीं कैप्टन शालिनी और अन्य महिला प्रत्याशियों के चुनाव हार जाने से महापौर पद के लिए अब 3 महिला पार्षद ही दावेदार हैं।

By V K ShuklaEdited By: Publish:Wed, 07 Dec 2022 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2022 10:42 PM (IST)
Delhi MCD Election Result: पार्षदों के बाद अब महापौर की बारी, रेस में महज 3 महिलाएं; जानिए कौन-कौन हैं दावेदार
महापौर का पद महिला पार्षद के लिए है आरक्षित

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव Delhi MCD Election 2022 के परिणाम सबके सामने आ गए हैं। द्वारका ए-सीट से चुनाव लड़ीं कैप्टन शालिनी और सुभाष मोहल्ला सीट से रेखा त्यागी के चुनाव हार जाने से महापौर पद के लिए अब तीन महिला पार्षद ही दावेदार रह गई हैं। चुनाव परिणाम के बाद इन महिलाओं की अगली राजनीतिक चाल पर सबकी नजर बनी हुई है।  

महापौर का पद महिला पार्षद के लिए है आरक्षित 

इस बार महापौर का पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित है। इसलिए महिला पार्षद ही महापाैर बनेंगी। आप की तीन महिला पार्षदों में इस पद की दौड़ में अब प्रोमिला गुप्ता, निर्मला देवी, सारिका चाैधरी शामिल हैं।आम आदमी पार्टी में महापौर पद के लिए सबसे आगे प्राेमिला गुप्ता का नाम है। गुप्ता तिमारपुर से चुनाव जीती हैं, वह पार्टी के खास लोगों में मानी जाती हैं। वह पिछला 2017 का नगर निगम चुनाव भी इसी सीट से लड़ चुकी हैं। उस समय चुनाव हार गई थीं। इसके बाद इन्हें आप सरकार ने दिल्ली महिला आयोग का सदस्य बनाया था।

इसी तरह दूसरा नाम सारिका चौधरी का है। सारिका भी दिल्ली महिला आयोग की सदस्य थीं, उन्होंने इस पद से इस्तीफा देकर नगर निगम की दरियागंज सीट से चुनाव जीती हैं। तीसरा नाम निर्मला कुमारी का है। वह सैनिक एंक्लेव से चुनाव जीती हैं। निर्मला AAP की महिला विंग की दिल्ली की संयोजक हैं।

नतीजों के बाद आप कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

बता दें कि चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर रही। AAP ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर रही है। एग्जिट पोल में भी आप के जीत की बात कही गई थी। इस चुनाव में जीत के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी ने प्रचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस नतीजों के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।  

यह भी पढ़ें- MCD Election Result 2022: चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली की बारी, मेयर को लेकर बीजेपी ने ऐसा क्यों कहा?

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election Result: महापौर रहे कई प्रत्याशी भी थे मैदान में, जाने किसके सर पर सजा ताज और कौन हुआ मायूस

chat bot
आपका साथी