दिल्ली में हुक्का बार पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, तुरंत कार्रवाई करने का आदेश जारी

सरकार ने दिल्ली पुलिस और नगर निगमों को राजधानी में चल रहे हुक्का बार पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Nov 2017 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 Nov 2017 04:34 PM (IST)
दिल्ली में हुक्का बार पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, तुरंत कार्रवाई करने का आदेश जारी
दिल्ली में हुक्का बार पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, तुरंत कार्रवाई करने का आदेश जारी

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली सरकार ने राजधानी में चल रहे हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यदि किसी रेस्तरां या होटल में हुक्का बार चलते मिले तो उन्हें सील किया जा सकता है। सरकार ने दिल्ली पुलिस और नगर निगमों को राजधानी में चल रहे हुक्का बार पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ समय पहले केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर धूमपान क्षेत्र में हुक्का उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। ऐसे में किसी भी तरह से चलने वाले हुक्का बार अवैध हैं।

दिल्ली पुलिस व नगर निगमों को ऐसे रेस्तरां व होटलों के लाइसेंस तुरंत रद करने की दिशा में काम करना चाहिए जहां हुक्का बार चल रहे हैं। राज्य तंबाकू नियंत्रण कक्ष ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की थी। इस दौरान पाया गया था कि इसमें निकोटिन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: जानें- कहां गरीबों को लालच देकर नोटबंदी के दौरान जमकर खपाए गए जाली नोट

यह भी पढ़ें: दिल्ली पर पाकिस्तान के लाहौर से हो रहा हमला, हवा में बढ़ा प्रदूषण का स्तर

chat bot
आपका साथी