Delhi Crime: संगम विहार में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को छुरा घोंप कर घायल कर दिया था जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो चुके थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 03:50 PM (IST)
Delhi Crime: संगम विहार में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
संगम विहार के गली नंबर 15 में एक व्यक्ति को छुरा घोंप बदमाश भाग गए।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। संगम विहार थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान संगम विहार निवासी आटो चालक संगम (24) के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस को आरोपितों और वारदात के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, पीसीआर के माध्यम से थाने में संगम विहार के गली नंबर 15 में एक व्यक्ति को छुरा घोंपने की शिकायत की गई।

मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को छुरा घोंप कर घायल कर दिया था, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो चुके थे। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक पर आरोपितों ने चाकू से कई वार किए और उसे मरा समझने के बाद वहां से भाग गए।

वहीं, ड्रग्स तस्करी के मामले में अक्सर पुलिस के हत्थे पुरुष चढ़ते हैं। लेकिन इस बार महिलाओं को एक गिरोह ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा गया। मामला उत्तरी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने महिलाओं के पास से करीब 13 किलो गांजा बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक, तीनों गिरफ्तार आरोपितों की उम्र 42 से लेकर 57 साल के बीच है। ये महिलाएं दिल्ली ही नहीं, बल्कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में तस्करी करती थीं।

गिरफ्तार महिलाओं में से दो हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। जबकि तीसरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके की है। पुलिस टीम ने इनके पास से गांजे की खेप के साथ 60 हजार रुपये भी बरामद किया है। गिरोह को पकड़ने के लिए एसीपी प्रज्ञा आनंद की देखरेख में एसएचओ कन्हैया लाल यादव, इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक, एसआइ दीपक, विजय, विकास महिला सिपाही पूजा और राजबाला की टीम का गठन किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे दिल्ली से गांजा की खेप खरीदकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र लेकर जाती थी।

chat bot
आपका साथी