उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना पर CM केजरीवाल ने खड़े किए सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार हमला बोला है। उन्‍नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की गाड़ी की दुर्घटना पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 01:49 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 04:00 PM (IST)
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना पर CM केजरीवाल ने खड़े किए सवाल
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना पर CM केजरीवाल ने खड़े किए सवाल

नई दिल्ली, जेएनएन। जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही उन्नाव के माखी के चर्चित दुष्कर्म कांड की पीड़िता की कार हादसे में घायल होने पर राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार हमला बोला है। उन्‍नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की गाड़ी की दुर्घटना पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- ' यह एक सुनियोजित तरीके से हुई घटना प्रतीत हो रही है। इस घटना के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कानून के शासन का मजाक बन रहा है। एक सभ्य समाज में इस तरह के कृत्य की इजाजत कैसे दी जा सकती है।'

गौरतलब है कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार रविवार की दोपहर गुरुबख्शगंज क्षेत्र में अटौरा गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दुष्कर्म पीड़िता समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता अपनी चाची, अधिवक्ता महेंद्र सिंह और एक महिला पुष्पा सिंह पत्नी महेश सिंह के साथ जेल में बंद अपने चाचा से मिलने कार संख्या कार संख्या डीएल-1,सीएल-8642 से रायबरेली आ रही थी। अटौरा चौकी से मात्र दो किलोमीटर दूर सुलतानपुर खेड़ा गांव के पास मोड़ पर कार और लालगंज जा रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना के वक्त जोरदार बारिश हो रही थी। हादसे में कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल आधे घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे रहे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी