पूर्व मंत्री असीम अहमद खान को दिल्ली हज बोर्ड का चेयरमैन बनाने पर भाजपा बिफरी, जानें वजह

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायक असीम अहमद खान को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन बनाने पर आपत्ति जाहिर की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 09:27 AM (IST)
पूर्व मंत्री असीम अहमद खान को दिल्ली हज बोर्ड का चेयरमैन बनाने पर भाजपा बिफरी, जानें वजह
पूर्व मंत्री असीम अहमद खान को दिल्ली हज बोर्ड का चेयरमैन बनाने पर भाजपा बिफरी, जानें वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा ने मटियामहल से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक असीम अहमद खान को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन बनाने पर आपत्ति जाहिर की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसको लेकर आप पर भी निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि जो पार्टी ईमानदारी का ढोंग करके दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई, उसका भ्रष्ट चेहरा सामने आ रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल ने जिस मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप के चलते मंत्रीपद से हटाया था, अब उसे ही दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन बना दिया है। तिवारी ने कहा कि आप का जनाधार खत्म हो रहा है। विधानसभा चुनावों में चूंकि दिल्ली की जनता केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है, इसलिए केजरीवाल अब तुष्टिकरण की राजनीति पर उतारू हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की स्थिति यह हो गई है कि वह सत्ता पर काबिज रहने के लिए किसी के भी साथ गठजोड़ कर सकते हैं। असीम को चेयरमैन बनाना तुष्टिकरण की राजनीति के लिए उठाया गया एक और कदम है। अब भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना केजरीवाल की आदत हो चुकी है।

मनोज तिवारी ने कहा कि हाल ही में स्कूलों में कमरे बनाने को लेकर केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने करीबियों को पांच गुना रेट पर ठेका देकर भ्रष्टाचार की एक नई मिसाल कायम की है। पिछले साढ़े चार वर्ष में केजरीवाल भ्रष्टाचार की नई-नई इबारत लिख रहे हैं। जिस तरह से लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई, उसी तरह विधानसभा चुनाव में होगा और दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बेदखल करेगी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को बढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी