Coronavirus: डॉक्टरों का दावा, हाथों पर लगते ही सूख जाने वाला सैनिटाइजर बेहतर

Coronavirus असली सैनिटाइजर की पहचान है कि इसे हाथों पर लगाते ही लोगों को ठंडापन महसूस होता है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 18 Mar 2020 09:38 AM (IST)
Coronavirus: डॉक्टरों का दावा, हाथों पर लगते ही सूख जाने वाला सैनिटाइजर बेहतर
Coronavirus: डॉक्टरों का दावा, हाथों पर लगते ही सूख जाने वाला सैनिटाइजर बेहतर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Coronavirus : कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए इन दिनों लोग मास्क (Mask) के साथ-साथ हैंड सैनिटाइजर (Hand sanitizer) भी बड़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (East Delhi Municipal Corporation) में कोरोना के लिए नोडल ऑफिसर बनाए गए डॉक्टर अजय लेखी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सैनिटाइजर लेने के बाद हाथों पर लगाकर देखे कि वह जल्दी सूख रहा है या नहीं, अगर लगते ही सूख रहा है तो वह सैनिटाइजर सही होगा।

लोकल ब्रांड से बचें लोग

उन्होंने कहा कि ऐसे सैनिटाइजर बेचे जा रहे हैं, जोकि केमिकल से तैयार की किए जा रहे हैं। ऐसे सैनिटाइजर हाथों के लिए खतरनाक होते हैं। वह देरी से सूखता और चिपचिपा रहता है तो वह लोकल ब्रांड का होगा।

बता दें कि ब्रांडेड कंपनी के सैनिटाइजर की कीमत भी लोकल के मुकाबले अधिक होती है। वहीं, ऑल इंडिया केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि असली सैनिटाइजर की पहचान है कि इसे हाथों पर लगाते ही लोगों को ठंडापन महसूस होता है।

यह भी जानें कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाने के साथ हाथों को भी धोना जरूरी होता है, क्योंकि अब तक मिली जानकारी में सामने आया है कि सबसे ज्यादा संक्रमण हाथों के जरिये ही फैलता है। वॉशरूम जाने के बाद हर हाल में दोनों हाथों को साबुन से जरूर  धोएं।  इसके बाद साबुन के विकल्प के तौर पर हैंडवॉश भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने वालों को भी सलाह दी जा रही है कि वह साबुन या हैंडवॉश से हाथ जरूर धोएं। ट्रेन यात्रा के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला यूज एंड थ्रो साबुन भी इन दिनों इस्तेमाल में लाया जा सकता है।  इन दिनों स्मॉल साइज में साबुन मार्केट में उपलब्ध है, ऐसे में आप इसका इस्तेमाल यात्रा के दौरान कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी