Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, गंगा राम अस्पताल ने दी जानकारी

Sonia Gandhi Health Update सोनिया गांधी की स्थिति में संतोषजनक सुधार दिख रहा है। बृहस्पतिवार को सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 07:08 PM (IST)
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, गंगा राम अस्पताल ने दी जानकारी
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, गंगा राम अस्पताल ने दी जानकारी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Sonia Gandhi Health Update:  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार है। दो दिन से पेट में संक्रमण के कारण वह गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी कई तरह की जांच की गई है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।उन्हें बृहस्तिवार को शाम सात बजे गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि सोनिया गांधी ने गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गया थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

राजस्थान के राजनीतिक संकट पर चर्चा

सोनिया गांधी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक के दौरान राजस्थान के राजनीतिक संकट, कोविड-19 महामारी व लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार के कुप्रबंधन पर चर्चा की। राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया, महामारी से निपटने में मोदी सरकार विफल साबित हुई है, हमने इस पर चर्चा की। राजस्थान के राजनीतिक संकट पर भी चर्चा हुई कि किस तरह संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है।

राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एक वर्चुअल बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की बागडोर सौंपने की मांग की। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने का मुद्दा उठाया। मौजूदा राजनीतिक हालात और महामारी की स्थिति पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि राहुल को अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए । पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राजीव सातव, शक्तिसिंह गोहिल, नीरज डांगी व अन्य सांसदों ने इसका समर्थन किया।

chat bot
आपका साथी