Weather Report: बर्फीली हवा से ठंड का असर आज तक , जानिये- अगले हफ्ते के मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को तपिश बढ़ेगी और दिन के तापमान में इजाफा होगा। रविवार और सोमवार को तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

By Edited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:42 PM (IST)
Weather Report: बर्फीली हवा से ठंड का असर आज तक , जानिये- अगले हफ्ते के मौसम का हाल
Weather Report: बर्फीली हवा से ठंड का असर आज तक , जानिये- अगले हफ्ते के मौसम का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। पहाड़ों पर बर्फबारी और हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाने के कारण दिल्ली की फिजा में ठंडक घुल गई। एकाएक सर्दी बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। हालांकि मौसम विज्ञानियों की मानें तो यह ठंडक ज्यादा समय के लिए नहीं है। शनिवार से ही इस पर ब्रेक लग जाएगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 38 से 94 फीसद तक बना रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को तपिश बढ़ेगी और दिन के तापमान में इजाफा होगा। रविवार और सोमवार को तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाने की उम्मीद है। दिन में एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास होगा। हालांकि 21 नवंबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे फिर से कमी आनी शुरू हो जाएगी।

स्काईमेट के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने को है। इससे भी दिल्ली के मौसम में बदलाव होगा। आमतौर पर 15 नवंबर के बाद दिल्ली का तापमान 30 डिग्री तक नहीं पहुंचता है। पिछले आठ सालों के दौरान 2016 और 2014 को छोड़कर 15 नवंबर के दौरान तापमान 28 डिग्री तक ही बना रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रहा है। लेकिन, अभी एक हफ्ते तक न्यूनतम तापमान में भी इतनी अधिक गिरावट नहीं आने वाली। तापमान अभी 14 से 15 डिग्री के बीच ही बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी