डेंगू-मलेरिया के खिलाफ चला अभियान, प्राकृतिक पदार्थों से बने कीटनाशक का हुआ छिड़काव

पार्षद ने कहा कि डेंगू व मलेरिया के मौसम का इंतजार नहीं किया जा रहा है। उससे पहले ही वार्ड में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 08:34 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 11:52 AM (IST)
डेंगू-मलेरिया के खिलाफ चला अभियान, प्राकृतिक पदार्थों से बने कीटनाशक का हुआ छिड़काव
डेंगू-मलेरिया के खिलाफ चला अभियान, प्राकृतिक पदार्थों से बने कीटनाशक का हुआ छिड़काव

नई दिल्ली [जेएनएन]। आनंद विहार वार्ड में पार्षद गुंजन गुप्ता ने सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ मिलकर कीटनाशक का छिड़काव करवाया। कुछ ही दिनों में डेंगू और मलेरिया का मौसम आने वाला है। उससे निपटने के लिए क्षेत्र के डलावघर व सार्वजनिक शौचालयों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान 15 दिन तक निरंतर चलेगा।

लोगों ने की थी शिकायत 

पार्षद गुंजन गुप्ता ने कहा कि एक डलावघर स्कूल के नजदीक बना हुआ है। कूड़े की बदबू के कारण आम लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उनसे शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए यह अभियान चलाया गया।

प्राकृतिक पदार्थों से कीटनाशक दवा बनाई गई है

गुंजन गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक पदार्थों से कीटनाशक दवा बनाई गई है। इसका छिड़काव 15 दिन तक दिन में तीन से चार बार निगम कर्मचारी सार्वजनिक शौचालय, डलावघर, मक्खी व मच्छर और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए करेंगे। इससे कीटाणु, बदबू और कूड़े के कारण फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सकेगा।

बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है

पार्षद ने कहा कि डेंगू व मलेरिया के मौसम का इंतजार नहीं किया जा रहा है। उससे पहले ही वार्ड में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सके। इसमें विवेकानंद स्कूल के चेयरमैन प्रद्युम्न आहूजा, स्कूल की प्रधानाचार्य आशिमा झांब, गगन गुप्ता, अमिताभ बंसल, रोहित तिहरा, अमन पंडित व विजय संत सहित कई लोग मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: नर्सरी की ईडब्ल्यूएस सीटों पर सोमवार से 31 मार्च तक होंगे दाखिला

chat bot
आपका साथी