भाजपा सांसद मनोज तिवारी की अपील, TikTok समेत सभी चीनी एप को कहें अलविदा

मनोज तिवारी ने कहा कि एप नहीं हमें देश प्यारा है। देश भक्ति सर्वोपरि है। इसलिए हम सभी लोग चीन के एप को अलविदा कहें और भारत माता की जय बोलें।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 04:42 PM (IST)
भाजपा सांसद मनोज तिवारी की अपील, TikTok समेत सभी चीनी एप को कहें अलविदा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी की अपील, TikTok समेत सभी चीनी एप को कहें अलविदा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत में टिक टॉक समेत चीन के 59 एप पर प्रतिबंध लगाने का भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने समर्थन किया है। ट्वीटर पर वीडियो संदेश जारी करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि हो सकता है कि कुछ चीनी एप की आदत कुछ लोगों को लग गई हो लेकिन एप के जरिए हमारा पैसा चीन जाए और वह भारत पर अटैक करने की सोचे यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मनोज तिवारी ने कहा कि एप नहीं हमें देश प्यारा है। देश भक्ति सर्वोपरि है। इसलिए हम सभी लोग चीन के एप को अलविदा कहें और भारत माता की जय बोलें।

59 apps Ban .. #अब_चीनी_बंद , ठीक है! pic.twitter.com/QK5KhpmWxu

— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) June 30, 2020

बता दें कि सोमवार को भारत सरकार ने चीन पर शिकंजा शिकंजा कसते हुए देश में प्रचलित चीन के 59 एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिकटॉक, हेलो, वीचैट, यूसी ब्राउजर जैसे प्रमुख एप भी शामिल हैं। इसके साथ ही चीन से आयात पर लगाम के लिए भी मंथन शुरू हो गया है। औद्योगिक संगठनों से रायशुमारी शुरू हो रही है कि कब और कैसे आयात पर रोक लगाई जा सकती है।

इन एप पर भी लगी है रोक

चीन के जिन 59 एप पर रोक लगी है, उनमें शेयरइट, क्वाई, बाइडू मैप, शीन, क्लैश ऑफ किंग्स, डीयू बैट्री सेवर, हेलो, लाइकी, यू कैन मेकअप, माई कम्युनिटी, यूसी न्यूज, वीबो, वीमेट, वीगो वीडियो, स्वीट सेल्फी जैसे चर्चित एप भी शामिल हैं।

दरअसल चीन के एप को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जासूसी की आशंका जताई जाती रही है। सोमवार को सरकार ने इसी आधार पर फैसला किया कि चीन के ये 59 एप भारत की संप्रभुता, अखंडता व सुरक्षा को लेकर पूर्वाग्रह रखते थे। ऐसे में, सरकार ने आइटी एक्ट के 69ए सेक्शन के तहत इन 59 एप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार को इन एप के गलत इस्तेमाल को लेकर शिकायतें भी मिल रही थीं। यह भी शिकायत मिल रही थी कि ये एप एंड्रायड एवं आइओएस प्लेटफॉर्म से डाटा चोरी करने में भी सहायक हैं, जिससे देश की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे।

chat bot
आपका साथी