भाजपा पार्षद सत्यपाल सिंह चुने गए पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के नए चेयरमैन

भाजपा पार्षद सत्यपाल सिंह पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के नए चेयरमैन चुने गए हैं। इनके अलावा स्थायी समिति के नए डिप्टी चेयरमैन दीपक मल्होत्रा चुने गए हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:00 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 02:00 PM (IST)
भाजपा पार्षद सत्यपाल सिंह चुने गए पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के नए चेयरमैन
भाजपा पार्षद सत्यपाल सिंह चुने गए पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के नए चेयरमैन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा पार्षद सत्यपाल सिंह पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के नए चेयरमैन चुने गए हैं। इनके अलावा स्थायी समिति के नए डिप्टी चेयरमैन दीपक मल्होत्रा चुने गए हैं। इन दोनों भाजपा पार्षदों के खिलाफ विपक्ष ने कोई उम्मीदवार खड़ा नही किया था। इसलिए इनका निर्विरोध चुना जाना पहले से ही तय था।

स्थायी समिति में भाजपा का बहुमत है इसलिए किसी और दल ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया था। इसकी वजह से चुनाव कराने की नौबत नहीं आयी। 

स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त तो तुलसी जोशी चुनी गई निर्विरोध उपाध्यक्ष

इससे पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद पर सोमवार को चुनाव हुए थे। अध्यक्ष पद पर राजदत्त और उपाध्यक्ष पद पर तुलसी जोशी ने निर्विरोध जीत दर्ज की। सिविक सेंटर में आयोजित स्थायी समिति की विशेष बैठक में यह चुनाव प्रक्रिया कराई गई। राजदत्त ककरोला वार्ड से भाजपा पार्षद हैं तो वहीं तुलसी जोशी आरकेपुरम वार्ड से पार्षद हैं।

अध्यक्ष चुने जाने पर राजदत्त गहलोत ने कहा कि वे जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कोरोना संकट के कारण रुके हुए विकास कार्यो की गति में तेजी लाएंगे। गहलोत ने कहा कि दक्षिणी निगम वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, इस मुश्किल घड़ी में पार्षदों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा और उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहेगा कि जनता को बेहतर जनसुविधाएं प्रदान की जाएं और इस वैश्विक महामारी में निगम की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि निगम को आत्मनिर्भर बनने की अत्यंत आवश्यकता है ताकि वो अधूरे पड़े विकास योजनाओं और कोरोना से संबंधित कार्यों को समय पूरा किया जा सके। उन्होंने यह बताया कि शीघ्र ही हर जोन में जनता की सुविधा के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। निगम बिना बजट के भी अपनी ओर से बेहतरीन कार्य कर रहा है। उल्लेखनीय है कि राजदत्त इससे पूर्व उप महापौर पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे और तुलसी जोशी दक्षिणी जोन की अध्यक्षा थी। राजदत्त के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पश्चिमी दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा ने उनको खुद सिविक सेंटर पहुंचकर बधाई दी। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

chat bot
आपका साथी