दिल्ली-NCR में गर्मी से परिंदे भी बेहाल, अभयारण्य में रखी जा रही पक्षियों पर नजर

यूरोप में कड़ाके की ठंड बर्फबारी और झीलों के जम जाने के बाद इन देशों के पक्षी हजारों मीलों सफर के बाद सुल्तानपुर नेशनल पार्क में 6 महीने तक प्रवास करते हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 10:57 AM (IST)
दिल्ली-NCR में गर्मी से परिंदे भी बेहाल, अभयारण्य में रखी जा रही पक्षियों पर नजर
दिल्ली-NCR में गर्मी से परिंदे भी बेहाल, अभयारण्य में रखी जा रही पक्षियों पर नजर

गुरुग्राम[संदीप रतन]। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान हैं। 45.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुके तापमान से परिंदे भी बेहाल होने लगे हैं। सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य में तैनात अधिकारियों के मुताबिक लू लगने या पक्षियों के बीमार होने का कोई केस अभी तक नहीं मिला है, लेकिन तेज गर्मी होने के कारण दोपहर में पक्षियों की मूवमेंट कम हो जाती है। ऐसे में गर्मी को देखते हुए पक्षियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह-शाम ही झील के आसपास ज्यादा पक्षी नजर आते हैं। उधर, स्थानीय पक्षियों का ब्रीडिंग सीजन (प्रजनन का मौसम) होने के कारण पक्षी अभयारण्य को 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अभयारण्य को एक अक्टूबर से खोला जाएगा। यहां पर 300 से ज्यादा देशी व विदेशी प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं। सर्दी में अक्टूबर से फरवरी तक विदेशी पक्षियों की कई प्रजातियां यहां प्रवास करती हैं।

इनके कुनबे में होगी बढ़ोतरी

सुल्तानपुर उद्यान में पक्षियों की ब्रीडिंग शुरू हो चुकी है। इस सीजन में सारस, ग्रीन बी इटर, रेड कालर डव (फाख्ता) क्रो फिजेंट, ब्लैक विंग स्टिल्ट, स्काईलार्क, पेडी फिल्ड पिपिट, ब्लैक पेट्रिज व ब्राउन पेट्रिज सहित 89 से ज्यादा पक्षियों द्वारा ब्रीडिंग की जाएगी। ऐसे में पक्षियों की संख्या बढ़ेगी। साइबेरियन पक्षियों की पसंद है सुल्तानपुर झील सुल्तानपुर झील में यूरोप, साइबेरिया और मध्य एशिया के देशों के पक्षियों की पसंद बन गया है।

यूरोप में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और झीलों के जम जाने के बाद इन देशों के पक्षी हजारों मीलों के सफर के बाद सुल्तानपुर नेशनल पार्क में करीब 6 महीने तक प्रवास करते हैं। अप्रैल में यहां गर्मी का सीजन आते ही ये पक्षी वापस ठंडे देशों में लौट जाते हैं। 

भाषांतरण शिक्षण केंद्र सुल्तानपुर अभयारण्य के प्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों पर निगरानी रखी जा रही है। झील में पर्याप्त पानी मौजूद है। पक्षियों का ब्री¨डग सीजन होने के चलते अभयारण्य 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी