बर्ड फ्लू की खबर का मुर्गा मंडी पर दिखा असर, कीमतों में गिरावट का दौर शुरू

बर्ड फ्लू की खबर का असर मुर्गा मंडी पर दिखने लगा है। मांस कारोबारियों के मुताबिक अगर यही स्थिति रही तो दामों में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 12:18 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 07:37 AM (IST)
बर्ड फ्लू की खबर का मुर्गा मंडी पर दिखा असर, कीमतों में गिरावट का दौर शुरू

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बर्ड फ्लू की खबर का असर मुर्गा मंडी पर दिखने लगा है। थोक दुकानों से लेकर खुदरा दुकानों तक में कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। तीन दिन पहले तक थोक मंडी में 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा मुर्गा 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। खुदरा मंडी में यह गिरावट 20-30 रुपये पहुंच चुकी है। खुदरा दुकानों में मुर्गे का मांस 150-160 रुपये प्रति किलो से गिरकर 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका हैै।

पुरानी दिल्ली के मांस कारोबारी ने बताया कि अगर यही स्थिति रही तो दामों में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अभी काफी कम लोगों को इसके बारे में जानकारी है लेकिन जैसे-जैसे लोगों को इस बारे में पता चलेगा लोग मुर्गे के मांस से दूरी बनाएंगे। जिससे कारोबारियों को काफी नुकसान होने की उम्मीद जताई जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि कई लोगों ने मुर्गो की जगह मटन व अन्य मांस को भी तरजीह देना शुरु कर दिया है। जिससे उनके दामों पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि अभी बर्ड फ्लू का इतना प्रभावी असर नहीं है कि मांस कारोबार ज्यादा प्रभावित हो।

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दहशत, मंत्री गोपाल राय ने किया मंडी का दौरा

टूरिज्म को हो सकता है नुकसान

डेंगू और चिकनगुनिया के बाद अब दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में पर्यटन उद्योग के लिए भी यह परेशानी का सबब बन सकता है। आने वाले दिन पर्यटन की दृष्टि से काफी अहम हैं। ऐसे में अगर बर्ड फ्लू बढ़ता है तो सैलानियों का दिल्ली से दूरी बनाना तय है। हालांकि अभी बर्ड फ्लू इस स्तर पर नहीं है कि इसका सीधा तुरंत असर इस कारोबार पर दिखे। फिर भी कारोबारियों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दहशत के बीच मंत्री का मंडी दौरा, देखें तस्वीरें

दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों को लिखा पत्र

बर्ड फ्लू से प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद दिल्ली सरकार के पशुपालन व विकास मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पशुधन मंत्रियों को पत्र लिखकर निगरानी और सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। गोपाल राय ने तीनों राज्यों के पशुधन मंत्रियों को लिखे गए पत्र में कहा, 'यह देखा गया है कि प्रवासी पक्षियों का इन क्षेत्रों से बराबर आना-जाना बना रहता है। ये राज्य दिल्ली से जुड़े हुए हैं। अत: आपसे अनुरोध है कि संबंधित घटना के संबंध में अधिकारियों को सतर्क कर दें और इस मसले पर बराबर निगरानी रखने के आवश्यक निर्देश दें।

chat bot
आपका साथी