कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस पार्टी का बैंक अकाउंट हुआ फ्रीज
congress party bank account अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर बुधवार को अदालत का डंडा चला है। पार्टी का खाता फ्रीज कर दिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Congress Party Bank Account Freeze अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर बुधवार को अदालत का डंडा चला है। पार्टी का खाता फ्रीज कर दिया गया है। कनॉट प्लेस स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अदालत के आदेश के बाद पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक व्यवसायी की शिकायत पर अदालत ने की है।
इससे पहले बुधवार को ही राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश को लेकर एक पत्र कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश पहले ही कर दी थी मगर आज उन्होंने अपने ट्विटर से अध्यक्ष शब्द हटा लिया है।