Lok Sabha Chunav: सुनीता केजरीवाल कर सकती हैं गुजरात में प्रचार, आज आएगी AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की राजनीति में धीरे-धीरे सहभागिता बढ़ रही है। वह कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली की तिहाड़ जेल से दिल्ली सीएम का मैसेज पढ़ चुकी हैं। अब ताजा जानकारी है कि वह आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार कर सकती हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari Publish:Tue, 16 Apr 2024 12:56 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 01:02 PM (IST)
Lok Sabha Chunav: सुनीता केजरीवाल कर सकती हैं गुजरात में प्रचार, आज आएगी AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
Lok Sabha Chunav: सुनीता केजरीवाल कर सकती हैं गुजरात में प्रचार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकती हैं। आम आदमी पार्टी (आप) आज मंगलवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करेगी। इसमें सुनीता केजरीवाल का नाम हो सकता है।

21 मार्च को हुई थी दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी

मालूम हो कि आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 21 मार्च की शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election: गुजरात की 26 सीटों पर AAP और कांग्रेस की नजर, PM मोदी का मुकाबला करने के लिए बनाई ये रणनीति

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

उल्लेखनीय है कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में सपन्न होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण और एक जून को सातवें आखिरी चरण पर वोटिंग होगी। इसके बाद 4 जून को नतीजों का एलान किया जाएगा। 

वहीं, गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए सात मई को मतदान होगा। राज्य में भाजपा जहां अकेले चुनाव लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन किया है। क्लिक कर जानें किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान होगा। 

कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही AAP

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट में कांग्रेस 24 और आम आदमी पार्टी (आप) दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी भरुच और भावनगर सीट पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने इन दोनों सीट पर अपने विधायक चैतर वसावा और विधायक उमेश मकवाणा को उम्‍मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें- Gujarat: गुजरात में नाराज क्षत्रियों को मनाने में जुटी सरकार, पुरुषोत्तम रुपाला के बयान से कैसे घिरी BJP? लोकसभा चुनाव के बीच गुजरात सरकार ने 35 IPS अफसरों का किया तबादला, कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन

chat bot
आपका साथी