रामलीला मैदान में 31 मार्च को दिखेगी विपक्षी एकजुटता, महारैली करने की मिली अनुमति; राहुल गांधी समेत ये नेता होंगे शामिल

दिल्ली पुलिस ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली को लेकर एनओसी जारी कर दिया है। इसमें पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी है। इसकी अवधि साढ़े पांच घंटे की होगी। यह रैली साढ़े 9 बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगी। इसके लिए रामलीला मैदान में लाउडस्पीकर के साथ रैली को तमाम नेता संबोधित कर सकेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman Publish:Fri, 29 Mar 2024 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 04:21 PM (IST)
रामलीला मैदान में 31 मार्च को दिखेगी विपक्षी एकजुटता, महारैली करने की मिली अनुमति; राहुल गांधी समेत ये नेता होंगे शामिल
रामलीला मैदान में 31 मार्च को AAP को महारैली करने की मिली अनुमति।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को राम लीला मैदान में महारैली करने की अनुमति मिल गई है। इसमें I.N.D.I.A. गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद आप ने इस महारैली की घोषणा की थी। 

दिल्ली पुलिस ने इस महारैली को लेकर एनओसी जारी कर दिया है। इसमें पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी है। इसकी अवधि साढ़े पांच घंटे की होगी। यह रैली साढ़े 9 बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगी। इसके लिए रामलीला मैदान में लाउडस्पीकर के साथ रैली को तमाम नेता संबोधित कर सकेंगे। 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' महारैली का नारा होगा।

रैली में ये नेता होंगे शामिल:

मल्लिकार्जुन खड़गे,  राहुल गांधी  शरद पवार  उद्धव ठाकरे  अखिलेश यादव  तेजस्वी यादव  डेरेक ओब्रॉय डीएमके फारूक अब्दुल्ला  चंपई सोरेन सीता राम येचुरी  डी राजा  दीपांकर जी देवराजन भगवंत मान महबूबा मुफ्ती

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी सुनीता? अगले 48 घंटों के अंदर दिल्ली में हो सकता है बड़ा फेरबदल

chat bot
आपका साथी