Happy Birthday Sonia Gandhi : घर के बाहर कार्यकर्ता ऐसे दे रहे बधाई

कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष और भारतीय राजनीति का जाना माना नाम सोनिया गांधी का आज 72वां जन्‍मदिन है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 12:23 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 12:40 PM (IST)
Happy Birthday Sonia Gandhi : घर के बाहर कार्यकर्ता ऐसे दे रहे बधाई
Happy Birthday Sonia Gandhi : घर के बाहर कार्यकर्ता ऐसे दे रहे बधाई

नई दिल्‍ली, जेएनएन। कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष और भारतीय राजनीति का जाना माना नाम सोनिया गांधी का आज जन्‍मदिन है। सोनिया गांधी का आज 72वां जन्‍मदिन है। जन्‍मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जमा हो रहे हैं। सभी कार्यकर्ता उनको जन्‍मदिन की बधाई देना चाह रहे हैं। कोई कार्यकर्ता फूलों का गुलदस्‍ता लेकर आया है तो कोई उनकी तस्‍वीर के साथ सेल्‍फी ले रहा है। सभी कार्यकर्ता अपने अपने तरीके से उन्‍हें बधाई देने की कोशिश कर रहे हैं।

इधर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्‍मदिन की बधाई दी है। उन्‍होंने ट्वीट कर उनके लंबे जीवन और स्‍वस्‍थ्‍य रहने की कामना की है।

बता दें कि सोनिया गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस पार्टी ने दो बार केंद्र में सरकार बनाई है। यूपीए के शासन काल में मनमोहन सिंह पीएम बने। सोनिया ने पीएम की कुर्सी पर खुद ना बैठ कर चौंकाने वाला निर्णय लिया था।

कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर लिखा है, 'श्रीमती सोनिया गांधी ताकत, गरिमा, करुणा और अनुग्रह का अवतार हैं। वह हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।'

इधर, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन एवं उनकी बहन कनिमोझी भी सोनिया गांधी के आवास पर उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए हैं।

chat bot
आपका साथी