लॉकडाउन के बीच घर जाने की आस, दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंचे 1200 प्रवासी मजदूर बिहार रवाना

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि फंसे हुए लोगों की सूची बनाकर संबंधित राज्यों को भेज दी गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 04:16 PM (IST)
लॉकडाउन के बीच घर जाने की आस, दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंचे 1200 प्रवासी मजदूर बिहार रवाना
लॉकडाउन के बीच घर जाने की आस, दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंचे 1200 प्रवासी मजदूर बिहार रवाना

नई दिल्‍ली, एएनआइ। नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर लॉकडाउन के बीच में शुक्रवार को आज अचानक से काफी भीड़ देखी गई। इस भीड़ के पीछे खास वजह यह थी कि प्रवासी मजदूर। दिल्‍ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए खास व्‍यवस्‍था की है। दिल्‍ली से मजदूरों को श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है। शाम को यह ट्रेन उन्‍हें लेकर दिल्‍ली से बिहार के लिए रवाना हुई। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को भेजने की दिल्ली सरकार ने इसकी व्‍यवस्‍था की है।

लोगों की सूची राज्‍य सरकार को भेजी जा रही

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि फंसे हुए लोगों की सूची बनाकर संबंधित राज्यों को भेज दी गई है। वहीं अन्य राज्य सरकारों के साथ कोआर्डिनेशन के लिए दस नोडल अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कई राज्य सरकारों ने बाहर फंसे लोगों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये नोडल अधिकारी मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था देख रहे हैं।

दिल्‍ली सरकार ने बनाई नोडल अधिकारी

ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी नोडल अधिकारियों की टीम बनाई है, जो देश के अलग-अलग राज्यों के साथ कोऑर्डिनेशन का काम कर रही है, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली के हजारों प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने में बड़ी चुनौती पेश आ रही है।

मध्‍यप्रदेश के 1200 लोगों गुरुवार को हुए थे रवाना

इसमें बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। दिल्ली सरकार सभी राज्य सरकारों से बात कर रही है। जब वे चाहेंगी, तभी उनके लोग भेजे जा सकेंगे। मध्य प्रदेश के 12 सौ लोगों को गुरुवार को रवाना कर दिया गया है। अन्य राज्यों के लोगों को भी जल्द भेजे जाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक-दो महीने में खत्म नहीं होगा कोरोना

स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के दोगुना होने की रफ्तार अभी 11 दिन है। ऐसे में एक-दो माह में कोरोना संकट खत्म होने की उम्मीद नहीं है। इसे रोकने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से काफी कुछ किया गया है। दिल्ली सरकार भी इससे लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना फैलने की दर 12 फीसद तक हुई कम स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दिल्ली में संक्रमण की वृद्धि दर में करीब 12 फीसद की कमी आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुधवार को बेस था, उसके तहत करीब 8-8.5 फीसद की वृद्धि दर आई है। जबकि, कुछ दिन पहले यह करीब 20 फीसद थी। अगर वास्तविक संख्या पर जाएंगे, तो पहले के मुकाबले आज ज्यादा है।

ठेकों पर परेशानी बन रही शारीरिक दूरी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शराब की दुकानों पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं होने की वजह से समस्या हो रही है। इसकी वजह से पिछले दो दिनों में बहुत ही कम दुकानें खुल पाई हैं। नियम के मुताबिक ज्यादा दुकानें भी खोलना संभव नहीं है। इस बीच उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अपना राशन जल्द ही उठाकर जनता में वितरित करवा रही है। ताकि, लोगों परेशान न हों।

chat bot
आपका साथी