सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 11 हजार से अधिक पद खाली

अतिथि शिक्षकों को शामिल करने के बाद भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक पद हैं खाली

By Srishti VermaEdited By: Publish:Tue, 12 Jun 2018 10:06 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jun 2018 12:12 PM (IST)
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 11 हजार से अधिक पद खाली
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 11 हजार से अधिक पद खाली

नई दिल्ली (मनोज भट्ट)। राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूल शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि 17 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी सरकारी स्कूलों में 11 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। जिसमें सबसे अधिक 1878 पद उत्तर- पूर्वी जिले में खाली हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की स्थिति की यह तस्वीर शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सामने आई है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की स्थिति का आकलन करने के लिए मई महीने में शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई थी। जिसके अनुसार पूरी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 11 हजार से अधिक पद खाली है।

इस बैठक में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान शिक्षा निदेशक के सामने सभी जिलों के उपनिदेशकों के साथ पोस्ट आधारित व विषय आधारित शिक्षकों की कमी संबंधी सूचना को साझा किया गया। जिसके बाद सभी अधिकारी अपने अधीन आने वाले स्कूलों में खाली पदों को सरप्लस शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के नये पैनलों से भरने को लेकर सहमत हुए हैं।

खाली पद     जिला

1367          पूर्वी

1878          उत्तर -पूर्वी

610            उत्तरी

943            उत्तर - पश्चिमी ए

1395          उत्तर -पश्चिमी बी

584            पश्चिमी ए

899            पश्चिमी बी

483            दक्षिणी -पश्चिमी ए

830            दक्षिणी -पश्चिमी बी

841            दक्षिणी

1442          दक्षिणी -पूर्वी

286            मध्य जिला

45              नई दिल्ली

chat bot
आपका साथी