Delhi News: 10 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, 2 विदेशी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

अलग-अलग स्थानों से दो विदेशी सहित छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 1.7 किलो हेरोइन 10 ग्राम कोकेन और 12 ग्राम एमडी (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि तस्करों से बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये है।

By Umesh KumarEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 12:17 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 12:17 PM (IST)
Delhi News: 10 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, 2 विदेशी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार
10 करोड़ के ड्रग्स बरामद, 2 विदेशी सहित 6 तस्कर दबोचे गए। (सांकेतिक फोटो)

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुरुवार को अभियान चलाया था। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से दो विदेशी सहित छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 1.7 किलो हेरोइन, 10 ग्राम कोकेन और 12 ग्राम एमडी (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि तस्करों से बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहला अभियान मंगोलपुरी इलाके में चलाया गया और संजय गांधी अस्पताल के पास से शंपन सिंह को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे अभियान में सुल्तानपुरी से दो ड्रग्स तस्करों सुमन और अर्पण उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

चलाए गए चार अभियान

तीसरे अभियान में दो अफ्रीकी नागरिक विटालिस चिनेडु और कालेब माजी को गिरफ्तार कर उसके पास से 513 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम कोकेन और 12 ग्राम एमडी बरामद किया गया। दोनों धोखाधड़ी मामले में भी शामिल रहे हैं।

आरोपित के खिलाफ कई मामले दर्ज

चौथा अभियान वजीरपुर जेजे कॉलोनी में चलाया गया। वहां विजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वह इलाके का कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी