लड़कियों को हुनरमंद बनाएगा राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग

नई दिल्ली : लड़कियां कम पढ़ लिखकर भी अपने भविष्य को संवार सके। इसके लिए राष्ट्रीय बाल अधिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Oct 2017 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 28 Oct 2017 12:41 AM (IST)
लड़कियों को हुनरमंद बनाएगा राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग
लड़कियों को हुनरमंद बनाएगा राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग

नई दिल्ली : लड़कियां कम पढ़ लिखकर भी अपने भविष्य को संवार सके। इसके लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत करने जा रहा है। इस बाबत शुक्रवार को कांस्टीटयूशन क्लब में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत 15 से 18 वर्ष की ऐसी लड़कियां जो किसी कारणवश अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाती हैं उन्हें प्रशिक्षित कर हुनरमंद बनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सचिव राकेश ने आयोग को सर्वे कर एक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी