रेप के बाद 8 साल की बच्ची को बनाया बंधक, बांध दिए हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा कपड़ा

गुड़गांव से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 8 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसे बंधक बना लिया।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2016 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2016 07:42 AM (IST)
रेप के बाद 8 साल की बच्ची को बनाया बंधक, बांध दिए हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा कपड़ा

गुड़गांव, जागरण संवाददाता। राजीव नगर कॉलोनी मेंं 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगा है। रविवार देर शाम मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद सिविल लाइंस थाना अंतर्गत सेक्टर-14 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला शनिवार का है। 8 साल की बच्ची से उसके पड़ोस मेंं रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने कई घंटे तक बच्ची को अपने कमरे मेंं ही बंधक बनाए रखा। आरोपी ने बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया।

नाबालिग बोली- डॉक्टर अंकल मैं शोर मचा दूंगी, आप यहां से चले जाएं

पकड़े जाने के डर से आरोपी ने देरशाम डरा-धमकाकर बच्ची को छोड़ दिया। बच्ची ने घर जाकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। बदनामी के डर से बच्ची के माता-पिता ने भी मामला दबा दिया। रविवार को यह मामला आस-पास के लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

60 साल के डॉक्टर ने उतरवाए 11 साल की बच्ची के कपड़े, किया ये काम

chat bot
आपका साथी