AIIMS: गर्ल्स हॉस्टल में MBBS की छात्रा ने फांसी लगाई

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एमबीबीएस की फर्स्ट ईयर की छात्रा के गर्ल्स हॉस्टल में खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना साथी छात्रों ने रात ढाई बजे के आसपास एम्स प्रशासन को दी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 10:23 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 11:12 AM (IST)
AIIMS: गर्ल्स हॉस्टल में MBBS की छात्रा ने फांसी लगाई

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एमबीबीएस की फर्स्ट ईयर की छात्रा के गर्ल्स हॉस्टल में खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना साथी छात्रों ने रात ढाई बजे के आसपास एम्स प्रशासन को दी।

एम्स में एमबीबीएस छात्र ने की खुदकुशी

जान गंवाने वाली खुशबू चौधरी बीकानेर (राजस्थान) की रहने वाली थी। जुलाई महीने में वह संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए आई थी। दोस्तों के मुताबिक, वह हंसमुख लड़की थी। खुशबू ने शनिवार शाम को अपने दोस्तों के साथ खरीदारी की थी।

एम्स : छात्रा ने की आत्महत्या, छात्रावास अधीक्षक से थी परेशान

सूचना पर पहुंचे हॉस्टल स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों को दी। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच भी कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि खुदकुशी से पहले उसकी किसके बात हुई थी।

परिचितों में से एक दोस्त के मुताबिक, हादसे के कुछ देर पहले उसने अपने दोस्तों से सामान्य होकर बातचीत की थी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा प्रारंभिक जांच में रैगिंग की संभावना से इन्कार किया है। एम्स के अधिकारियों को भी इस घटना में एक आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

एम्स प्रशासन ने हादसे के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया है और दोपहर तक उनके दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी