VIDEO: देखिए नशे में धुत लड़की ने किया जबरदस्त हंगामा

देश की राजधानी दिल्ली में शराब के नशे में हंगामा करने वाली लड़की को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 10:17 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 08:52 PM (IST)
VIDEO: देखिए नशे में धुत लड़की ने किया जबरदस्त हंगामा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शराब के नशे में हंगामा करने वाली लड़की को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हंगामा करने वाले लड़के और लड़की को पुलिस ने कनॉट प्लेस से हिरासत में लिया था। दोनों को आईपीसी की धारा 279, 337 और 185 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनपर मोटर व्हिकल एक्ट की 323 धारा लगाई गई है। हिरासत में लेने के बाद भी लड़की हंगामा कर रही थी और वहां मौजूद लोगों से बदतमीज़ी भी की। पुलिस जब इसे पकड़कर थाने लाई तो वहां भी इसने हंगामा किया।

इससे पहले नशे में घुत लड़की का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें पुलिस स्टेशन के भीतर लड़की शराब के नशे में थाने में मौजूद हर शख्स को बुरा भला कह रही है।

ये घटना दिल्ली के कनॉट प्लेस की है, जहां राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास मर्सिडीज कार में सवार एक लड़की और लड़का यहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान इन्होंने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद जब ये भागने लगे तो लोगों ने इन्हें रोक लिया जिसके बाद लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया।

#JagranVideo: देखिए नशे में धुत लड़की ने किया जबरदस्त हंगामाhttps://t.co/Zi8DzfGtJ8

— Dainik Jagran (@JagranNews) February 10, 2016

chat bot
आपका साथी