पूर्वी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिमय बनाएंगे : गंभीर

पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का वादा किया है। वह बुधवार को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विजन डॉक्यूटमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली में आने वाले समय में दो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम होंगे। फिरोजशाह कोटला पहले से मौजूद है और अगले दो वर्षों में एक नया स्टेडियम बनेगा जिसमें आईपीएल के मैच खेले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सांसद के जो अधूरे कार्य रह गए हैं उन्हें वह आगे बढ़ाने के साथ ही कई नए काम करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 May 2019 07:51 PM (IST)
पूर्वी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय 
क्रिकेट स्टेडिमय बनाएंगे : गंभीर
पूर्वी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिमय बनाएंगे : गंभीर

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का वादा किया है। उन्होंने बुधवार को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विजन डॉक्यूटमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली में आने वाले समय में दो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम होंगे। फिरोजशाह कोटला पहले से मौजूद है और अगले दो वर्षो में एक नया स्टेडियम बनेगा जिसमें आइपीएल के मैच खेले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सांसद के जो अधूरे कार्य रह गए हैं, उन्हें वह आगे बढ़ाने के साथ ही कई नए काम करेंगे। गौतम गंभीर मोबाइल एप भी शुरू करेंगे, जिससे क्षेत्र के लोग उनसे जुड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की तरह केवल दिखावा में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं। उनके विजन डॉक्यूमेंट में महिलाओं की सुरक्षा का वादा है। पूर्वी दिल्ली में भी दिल्ली विश्वविद्यालय का कैंपस शुरू करने, गंगा की तरह ही यमुना को स्वच्छ बनाना, यमुना के किनारों को सुंदर बनाना, ग्रीन पूर्वी दिल्ली का सपना साकार करना, वर्ष 2022 तक प्रत्येक घर में नल से जल की व्यवस्था करना और मल्टीलेवल कार पार्किग न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराने के लिए वह काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि संसद में पहुंचने के बाद वह केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू करके अपने क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ दिलाएंगे। जलभराव की समस्या दूर करने के साथ ही प्रतिभा खोज कार्यक्रम, युवा विकास अकादमी, स्टार्टअप इकोसिस्टम, सुरक्षित पूर्वी दिल्ली के लिए सीसीटीवी कैमरा सार्वजनिक स्थान पर अधिक से अधिक लगवाने, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स को और विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही गाजीपुर लैंडफिल साइट के कारण होने वाली समस्या से भी लोगों को राहत दिलाई जाएगी। लैंडफिल साइट को आधुनिक पार्क में तब्दील किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा के प्रति पूर्वी दिल्ली में भी जबरदस्त लहर है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि मंगलवार को सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रत्याशी गंभीर का चार घंटे के विलंब से पहुंचने के बाद भी लोग इंतजार में बैठे रहे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी