पानी महंगा कर केजरीवाल ने जनता से किया धोखा : विजेंद्र

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के पानी की दरों में 20 फीसद वृद्धि के प्रस्ताव का भ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Dec 2017 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 Dec 2017 10:22 PM (IST)
पानी महंगा कर केजरीवाल ने  जनता से किया धोखा : विजेंद्र
पानी महंगा कर केजरीवाल ने जनता से किया धोखा : विजेंद्र

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

दिल्ली सरकार के पानी की दरों में 20 फीसद वृद्धि के प्रस्ताव का भाजपा ने विरोध किया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास के नजदीक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार ने पानी की दरों में वृद्धि कर दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पानी की दरों में बढ़ोतरी होने से जनता पर 500 से 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए समुचित पानी की व्यवस्था नहीं करके पूरी तरह निराश किया है। सरकार बनने के तीन वर्ष बाद भी अनधिकृत कॉलोनियों के लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश और प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने भी पानी की दरों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार जब तक इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेती, उनका विरोध जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी