पुष्प विहार में लगवाई जा रही हैं नई एलईडी लाइटें: दिनेश कुमार

जागरण संवाददाता दक्षिणी दिल्ली पुष्प विहार के सेक्टर सात में लंबे समय से लगे बिजली के जर्जर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:01 PM (IST)
पुष्प विहार में लगवाई जा रही हैं नई एलईडी लाइटें: दिनेश कुमार
पुष्प विहार में लगवाई जा रही हैं नई एलईडी लाइटें: दिनेश कुमार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :

पुष्प विहार के सेक्टर सात में लंबे समय से लगे बिजली के जर्जर खंभों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इन पर लगी लाइटें भी खराब हो गई थीं। स्थानीय आरडब्ल्यूए ने इस बारे में कई बार शिकायत की थी। इस पर मदनगीर वार्ड के पार्षद दिनेश कुमार ने इन खंभों को बदलवाने का काम शुरू करवाया। दिनेश कुमार ने बताया कि पुष्प विहार सेक्टर-7 के मॉडल पार्क के चारों ओर की एलईडी लाइट के पोल लंबे समय से बदले नहीं गए थे। इस कारण वे जर्जर होकर टूट गए थे। पोल पर लगी लाइटें भी खराब हो गई थीं। इस कारण पार्क व इसके आसपास की सड़कों पर अंधेरा रहता था। इससे इलाके में आपराधिक वारदात बढ़ने की आशंका रहती है और स्थानीय लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी होती है। दिनेश कुमार ने बताया कि राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को लोगों की इस समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने अपने फंड से यह काम करवाने का निर्णय लिया। सांसद निधि से फंड जारी होने के बाद एलईडी लाइटों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा हो जाने पर जल्द सांसद सुशील गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगे।

chat bot
आपका साथी