दिल्ली भाजपा की वर्चुअल रैली आज

नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली भाजपा शनिवार को वर्चुअल रैली आयोजित कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 11:07 PM (IST)
दिल्ली भाजपा की वर्चुअल रैली आज
दिल्ली भाजपा की वर्चुअल रैली आज

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली भाजपा शनिवार को वर्चुअल रैली आयोजित कर रही है। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। शाम चार बजे से शुरू होने वाली वर्चुअल रैली को सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से लाइव किया जाएगा। इसके जरिये लगभग 25 लाख लोगों के साथ संवाद करने की तैयारी है। दो हजार स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद व अन्य नेता लोगों के साथ वर्चुअल रैली में शामिल होंगे। इसके साथ पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी