अटाली विवादः हालात सामान्य करने के लिए केंद्रीय मंत्री आगे आए

गांव अटाली में दो समुदायों के बीच हुए तनाव को सुलझाने में तेजी आ गई है। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद ने बल्लभगढ़ में दोनों समुदायों से चर्चा की।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 31 May 2015 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2015 05:10 PM (IST)
अटाली विवादः हालात सामान्य करने के लिए केंद्रीय मंत्री आगे आए

फरीदाबाद। गांव अटाली में दो समुदायों के बीच हुए तनाव को सुलझाने में तेजी आ गई है। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद ने बल्लभगढ़ में दोनों समुदाय के लोगों से चर्चा की।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायकों टेकचंद और मूलचंद शर्मा के साथ विश्राम गृह (बल्लभगढ़) में दोनों पक्षों से मुलाकात में उम्मीद जताई कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। इस मौके पर गांव के सरपंच राजेश चौधरी के अलावा, चौधरी प्रहलाद ने भी अपना पक्ष रखा।

बीती 26 मई को करीब 2,000 सशस्त्र व्यक्तियों ने गांव के कई मुस्लिम परिवारों के घरों और दुकानों को आग लगा दी। एक घंटे तक चली खुलेआम लूटपाट में कई मुस्लिम परिवारों का सब कुछ जलकर ख़ाक हो गया। 15 से भी अधिक लोग बुरी तरह घायल हुए। गांव के करीब 150 मुस्लिम परिवार बेघर होकर पुलिस थाने में शरण लेने को मजबूर हो गए।

chat bot
आपका साथी