वैट आयुक्त एसएस यादव बन सकते हैं CM केजरीवाल के प्रधान सचिव

सीनियर आइएएस राजेंद्र कुमार की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्ताारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए प्रधान सचिव के लिए तलाश तेज हो गई है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 07 Jul 2016 12:34 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jul 2016 07:37 AM (IST)
वैट आयुक्त एसएस यादव बन सकते हैं CM केजरीवाल के प्रधान सचिव

नई दिल्ली (जेएनएन)। सीनियर आइएएस राजेंद्र कुमार की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्ताारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए प्रधान सचिव के लिए तलाश तेज हो गई है। वैट आयुक्त एस एस यादव नए प्रधान सचिव बनाए जा सकते हैं। एसएस यादव अरविंद केजरीवाल के बेहद ख़ास माने जाते हैं।

केजरीवाल के बेहद ख़ास माने जाने वाले एसएस यादव अभी वैट आयुक्त हैं। इससे पहले वे दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ थे।

कुल मिलाकर अगर अरविंद केजरीवाल के ख़ास और पसंदीदा माने जाने वाले अफसर एस एस यादव प्रधान सचिव बनते हैं तो यह मुख्यमंत्री के लिए फायदामंद होगा।

chat bot
आपका साथी