सिद्धूू के बाद अब शत्रुघन को अपने पाले में लाने को बेताब हुई AAP

आखिर आप के वरिष्‍ठ नेता कुमार विश्‍वास के एक ट्वीट में ऐसा क्‍या लिखा है, जिससे आप खुश है और भाजपा में खलबली मची है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Jul 2016 11:20 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 06:24 PM (IST)
सिद्धूू के बाद अब शत्रुघन को अपने पाले में लाने को बेताब हुई AAP

नई दिल्ली [जेएनएन] । भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों खलबली मची है। उसके दिग्गलज नेता जिस तरह से पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं, उससे यह स्वागभाविक है। पार्टी में लगातार उपेक्षा का दंश झेल रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने आप का दामन थाम लिया है। इसके बाद कीर्ति आजाद की पत्नीा पूनम आजाद ने भी भाजपा से नाता तोड़ लिया है। यह भी अटकले लगाई जा रही है कि भाजपा से खफा चल रहे शत्रुघन सिन्हा भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

यह अटकले निराधार नहीं है। दरअसल, आप नेता कुमार विश्वास के एक ट्वीट ने इन अटकलों को हवा दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए शत्रुघन को आप में शामिल होने का इशारा किया है। इसके बाद यह मामला गरम हो गया। इसमें क्या सच्चाई है यह तो वक्त बताएगा। लेकिन अभी तक इस मामले में आप या शत्रुघन सिन्हा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रुठे-रुठे केजरीवाल, मोदी के सामने भरी सभा में हुअा कई बार अपमान

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के एक ट्वीट को इशारा मानें तो भाजपा से नाराज तीन दिग्गज आप के हो सकते हैं। ये हैं कीर्ति आजाद, शत्रुघन सिन्हा और नवजोत सिंह सिद्धू विश्वास ने ट्वीट किया- ‘आप’ की ‘शत्रुघ्न’ ‘कीर्ति’ ‘सिद्ध होने को है।

खास बात यह है कि सब कुछ ऐसे समय हो रहा है जब देश के चार प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए कमर कस ली है। ऐसे में जब सारे राजनीतिक दल अपनी ताकत को बढ़ाने में लगे हैं। इन राजनीतिक महारथियों का भाजपा से बाहर जाना शुभ नहीं हो सकता।

जानिए, दिल्ली के सियासी महासंग्राम में किसके बुने जाल में फंस गई AAP

उधर, कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद ने आप में आने की घोषणा कर रखी है। शत्रुघन सिन्हा की ओर से आप में जाने के पहले से कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि, केजरीवाल से उनकी करीबी है। हाल ही में, दिल्लीे में एक नाटक के दौरान उन्होंने जम कर केजरीवाल की तारीफ की थी।

नवजोत सिंह सिद्धू 18 जुलाई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीेफा दे चुके हैं। भाजपा छोड़े जाने को लेकर पार्टी या सिद्धू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर तीन महीने में ही सांसदी छोड़ देना उनका पार्टी विरोधी रुख साफ करता है।

वहीं, कीर्ति आजाद ने अरुण जेटली के ख्ािलाफ मोर्चा खोला था तो उन्हें भाजपा निलंबित कर चुकी है। शत्रुघन सिन्हा काफी समय से नरेंद्र मोदी व अमित शाह जैसे बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और पार्टी लाइन के खिलाफ बातें करते रहे हैं। इसलिए इन तीनों के आप में जाने की संभावना पूरी तरह खारिज भी नहीं की जा सकती।

chat bot
आपका साथी