AAP विधायक ने कहा, 'आप' नेता पंजाब में भी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं'

आप विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिलीप पांडे के अलावा, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 04 Sep 2016 12:48 PM (IST) Updated:Mon, 05 Sep 2016 10:22 AM (IST)
AAP विधायक ने कहा, 'आप' नेता पंजाब में भी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं'

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली की 'आप' सरकार में कुछ दिन पहले तक मंत्री रहे संदीप कुमार से जुड़े विवाद को लेकर 'आप' की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, और अब एक पार्टी विधायक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष के रुख की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि एक 'चौकड़ी' है, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है।

बिजवासन सीट से विधायक देवेंद्र सहरावत ने खत में कहा कि हालात छवि खराब करने वाले बन रहे हैं और खराब तत्वों को हटाने के लिए कार्रवाई किए जाने की ज़रूरत है। गौरतलब है कि यह वही देवेंद्र सहरावत हैं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी से प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को निकाले जाने के तरीके पर आवाज उठाई थी।

AAP विधायक ने संजय सिंह व दिलीप पांडे पर लगाए संगीन आरोप

सैक्स स्कैंडल और पंजाब में राजनीतिक घमासान के बीच दिल्ली के बिजवासन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने अब संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और दिलीप पांडे पर हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

आप विधायक देवेंद्र सहरावत ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ में लोगों से मुलाकात की। देवेंद्र ने कहा कि उन्हें ऐसी रिपोर्ट्स मिल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि विधानसभा टिकट देने के बदले महिलाओं का शारीरिक शोषण किया जा रहा है।

सीडी कांड में फंसे बर्खास्त मंत्री से 12 घंटे पूछताछ, खुद को बताया बेकसूर

यहां पर याद दिला दें कि कुछ दिन पहले आप के पूर्व नेता हरदीप सिंह किंगरा ने पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह और रणनीतिकार दुर्गेश पाठक पर टिकट के बदले पैसे लेने और गबन करने का आरोप लगाया है।

अब विजवासन से विधायक देवेंद्र सहरावत ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखाकर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में संजय सिंह क्या कर रहे हैं? इसे दिल्ली में बैठे लोग नहीं जानते।

उन्होंने दिल्ली में आप नेता पर दिलीप पांडे पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में विधायक ने कहा, "मैंने पंजाब में टिकट देने या उसके वादे के एवज़ में महिलाओं के शोषण की परेशान करने वाली खबरें देखी हैं... मैं धरातल पर स्थिति का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ में लोगों से मिल रहा हूं..." सहरावत ने कहा, "दिलीप पांडेय दिल्ली में ऐसा ही कर रहे हैं..." उन्होंने आरोप लगाया कि एक 'चौकड़ी' पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। जब सहरावत से पूछा गया कि वह किसकी ओर इशारा कर रहे हैं, तो उन्होंने आशुतोष, पार्टी की पंजाब इकाई के प्रभारी संजय सिंह और दिलीप पांडेय का नाम लिया।

यहां पर याद दिला दें कि पिछले दिनों पंजाब में 'आप' के कन्वीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा था कि हो सकता है पंजाब में भी टिकटों के लिए सैक्स स्कैंडल हुए हों। इसके साथ ही छोटेपुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब आए मंत्रियों की जांच करवाने के लिए कहा है।

chat bot
आपका साथी