AAP सरकार का तोहफाः किराया ऑटो के बराबर पर मजा मिलेगा टैक्सी का

दिल्ली सरकार ऐसी नीति ला रही है जिसके तहत नई टैक्सी सुविधा शुरू की जाएगी। इसे नैनो टैक्सी सर्विस नाम दिए जाने पर विचार चल रहा है। इस सर्विस के लिए लोगों को बहुत ही रियायती दामों पर परमिट जारी किए जाएंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2015 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2015 08:36 PM (IST)
AAP सरकार का तोहफाः किराया ऑटो के बराबर पर मजा मिलेगा टैक्सी का

नई दिल्ली (वीके शुक्ला)। दिल्ली सरकार ऐसी नीति ला रही है, जिसके तहत नई टैक्सी सुविधा शुरू की जाएगी। इसे नैनो टैक्सी सर्विस नाम दिए जाने पर विचार चल रहा है। इस सर्विस के लिए लोगों को बहुत ही रियायती दामों पर परमिट जारी किए जाएंगे।

खास बात यह है कि टैक्सी सर्विस का किराया ऑटो के किराये के बराबर या इसके आसपास रखे जाने पर विचार चल रहा है। इस सुविधा से उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें अकेले या एक-दो लोगों के साथ जाना होता है, लेकिन बड़ी टैक्सी किराये पर लेनी होती है।

इसका किराया भी अधिक देना होता है और ऐसी टैक्सियां सड़क पर भी अधिक जगह लेती हैं, लेकिन इस टैक्सी सर्विस में ऐसी छोटी कार शामिल होंगी जिनका दाम ऑटो के लगभग है। इस सेवा में रेवा व नैनो कार मुख्य रूप से शामिल होंगी।

इसके अलावा इस तरह की अन्य कारों को भी टैक्सी सर्विस में शामिल किया जा सकता है। इन सभी टैक्सियों में रेट मीटर और जीपीएस लगे होंगे। इस सेवा का मकसद लोगों को बेहतर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन या अन्य स्थानों पर बस या ऑटो के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को ऐसे इलाकों में जाने में सुविधा होगी जहां सड़कें संकरी हैं। क्योंकि यहां जाने में टैक्सी या कार चालकों को परेशानी होती है। इस सुविधा के शुरू होने से दिल्ली में ऑटो वालों के अत्याचार से भी जनता को काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही लोगों को बेहतर सुविधा भी मिलेगी।

दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस सेवा को ऑटो सेवा से तुलना कर नहीं देखा जाना चाहिए। सरकार के लिए ऑटो सेवा हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी। लेकिन ऑटो वालों से सरकार यह उम्मीद भी कर रही है कि वे जनता को भी बेहतर सुविधा दें।

सरकार का मानना है कि ऑटो सेवा में पहले से बहुत सुधार हुआ है। पहले कुछ ऑटो चालक मीटर से चलने में आनाकानी करते थे लेकिन दिल्ली सरकार की इंफोर्समेंट टीमों के सड़कों पर उतरने के बाद उनके व्यवहार में भी परिवर्तन आया है।

chat bot
आपका साथी