संस्कृत भाषा की जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : रोहिणी सेक्टर-16 के सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने संस्क

By Edited By: Publish:Sun, 21 Aug 2016 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2016 09:44 PM (IST)
संस्कृत भाषा की जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

रोहिणी सेक्टर-16 के सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत की रैली निकाली। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं के साथ शिक्षक और स्कूल प्रमुख भी मौजूद रहे। इस मौके पर कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य निर्मल बुन्खर ने कहा कि संस्कृत बहुत ही सरल, मधुर और आसान भाषा है। इसे आसानी से सीखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक संस्कृत साहित्य में भी संस्कृत साहित्यकारों में अनेक सम्मानित विद्वान अपना निरंतर योगदान संस्कृत साहित्य के विकास और संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं। देश के युवा ही इसे आगे लेकर जाएंगे और संस्कृत के उत्थान में अपना योगदान देंगे।

इस रैली की शुरुआत सर्वोदय कन्या विद्यालय से हुई। यह सेक्टर 16 के विभिन्न पॉकेटों से गुजरी। इसमें संस्कृत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं ने संस्कृत के श्लोक और नारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान सभी छात्राओं ने तख्तियों पर संस्कृत श्लोक और प्रेरक पंक्तियां भी लिखी। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से निकलते हुए लोगों ने भी इसे ध्यानपूर्वक देखा और समझने का प्रयास किया। रैली की शुरुआत के अवसर पर आए हुए अतिथियों ने संस्कृत भाषा पर अपने अपने विचार भी रखे। लोगों ने संस्कृत भाषा को विद्वानों की लेखनी भी बताया, क्योंकि यह सभी भाषाओं की जननी है। मुख्य वक्ता दिनेश चंद्र ने कहा कि यह सप्ताह पूरे देश में संस्कृत सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में

दिल्ली में भी विभिन्न संस्थाएं व संस्कृत विभाग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों में सतीष गुप्ता, तमन्ना गोयल, राजेंद्र शर्मा, संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने संस्कृत के संबंध में अपने विचारों को पेश किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत की शिक्षिका रीता गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी