सोनी आत्महत्या को लेकर आप के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : नरेला की आप कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 06:24 PM (IST)
सोनी आत्महत्या को लेकर आप के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

नरेला की आप कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी नगर समेत कई इलाकों में मोटरसाइकिल रैली निकालकर आप के खिलाफ प्रदर्शन किया और सोनी को इंसाफ देने की मांग की। इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में नरेला के विधायक शरद चौहान की भूमिका की जांच की मांग की और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को बुराड़ी इलाके में रैली का आयोजन किया गया था।

इसके पूर्व सुबह साढ़े आठ बजे भाजपा कार्यकर्ता मुखर्जी नगर स्थित बत्रा सिनेमा के पास एकत्रित हुए और मोटरसाइकिल पर सवार होकर जुलूस की शक्ल में नेहरू विहार, वजीराबाद गांव, ढका गांव, जीटीबी नगर, किंग्जवे कैंप व तिमारपुर होते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में पहुंचे। रैली का समापन सब्जीमंडी घंटाघर चौक पर हुआ।

इस मौके पर उत्तर पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष राज कुमार बल्लन ने कहा कि मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल की पोल खुल चुकी है। उनकी और उनके विधायकों की कथनी और करनी के अंतर को जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि विधायक शरद चौहान की गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अर¨वद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। रैली में जिला उपाध्यक्ष अनिल झा आनंद त्रिवेदी, महामंत्री राम नरेश पाराशर, अजित कालिया, मंडल अध्यक्ष सचिन मावी, राकेश कालरा, वीएन झा, सरदार परमजीत ¨सह, मनोज कुमार, र¨वद्र गुप्ता व भीमसेन आदि ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी