वादे के साथ जनता के बीच पहुंच रहे प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं नेताओं का जनसंपर्क अभियान व

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 10:48 PM (IST)
वादे के साथ जनता के बीच पहुंच रहे प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं नेताओं का जनसंपर्क अभियान वैसे-वैसे ही तेज हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुटे रहते हैं। प्रत्याशी लोगों से क्षेत्र के विकास के वादे कर समर्थन की अपील कर रहे हैं। वहीं, जनता सभी प्रत्याशियों की अपील का जवाब मुस्कुरा कर दे रही है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है कि जनता का रूझान किस ओर है।

नवादा वार्ड से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गहलोत ने शुक्रवार सुबह से ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान वह अपने चुनाव क्षेत्र के कई कालोनियों में गए और लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान कृष्ण गहलोत को पंजाबी सांझा परिवार ने समर्थन देने की घोषणा की। वहीं, आम आदमी प्रत्याशी अजय गहलोत ने भी लोगों से समर्थन अपील की। अजय गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में विकास कार्य पर ध्यान दे रही है। आप हमें समर्थन दीजिये और निगम में भेजिये। आपके क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष मग्गो वार्ड की विभिन्न कालोनियों में गए और लोगों से विकास के वादे किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील की। वहीं, मटियाला वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा सिन्हा भी दिनभर जनसंपर्क अभियान में जुटी रहीं। इस दौरान व बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहीं थीं वहीं उनसे विकास कार्यो के वादे भी कर रही थीं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा भी लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए समर्थन की अपील की। उधर, विकास नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश यादव, भाजपा प्रत्याशी सुनील जिंदल, आप प्रत्याशी अशोक सैनी, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल देवलाल ने भी जनसंपर्क अभियान किया और लोगों से समर्थन की अपील की।

chat bot
आपका साथी