फोम के गोदाम में लगी आग

जासं, नई दिल्ली: हौजकाजी इलाके में शुक्रवार रात बजे बंदूक वाली गली में फोम के गोदाम में आग लग गई। आग

By Edited By: Publish:Sat, 05 Mar 2016 01:26 AM (IST) Updated:Sat, 05 Mar 2016 01:26 AM (IST)
फोम के गोदाम में लगी आग

जासं, नई दिल्ली: हौजकाजी इलाके में शुक्रवार रात बजे बंदूक वाली गली में फोम के गोदाम में आग लग गई। आग को काबू करने में दमकल की 13 गाडि़यों को आधे घंटे लग गए। गोदाम के अंदर तीन महिलाएं आग से घिर गई थीं। धुएं से उनका दम घुट रहा था। दमकलकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आग लगने की कॉल करीब दस बजे मिली थी। मौके पर तुरंत दमकल विभाग की छह गाड़ियां भेजी गई। आग के विकराल होने पर दमकल की सात गाडि़यों को और बुलाया गया। जांच में पता चला कि मीटर के पास शार्ट सर्किट हुआ था।

chat bot
आपका साथी