भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 04:00 AM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और दिल्ली के कुशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली का नेतृत्व दिल्ली महिला शक्ति की अध्यक्ष व शालीमारबाग की पूर्व विधायक वंदना कुमारी ने किया।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष वंदना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में बढ़ते दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक डीटीसी बस में एक मार्शल तैनात किया जाएगा, जो महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटना पर निगरानी रखेगा। साथ ही महिलाओं के लिए दो लाख शौचालय बनाए जाएंगे और दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई के लिए 100 त्वरित अदालतें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा दल बनाया जाएगा। इस तर्ज पर बाबरपुर विधान सभा क्षेत्र में एक महिला सुरक्षा दल का गठन किया जाएगा। वहीं महिलाओं को यह भी अधिकार होगा कि वे अपने इलाके में चल रहीं शराब की दुकानों को बंद करने का प्रस्ताव ला सकें। इस अवसर पर बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष पूनम, आशा, रक्षा, रेखा त्यागी, निशात अंजुम समेत काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी