गायब युवक का शव मिला

जासं, पूर्वी दिल्ली : मधु विहार इलाके से दीपावली की रात को गायब हुए युवक सौरभ का शव बरामद हुआ है। वह

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 12:07 AM (IST)
गायब युवक का शव मिला

जासं, पूर्वी दिल्ली : मधु विहार इलाके से दीपावली की रात को गायब हुए युवक सौरभ का शव बरामद हुआ है। वह शनिवार सुबह से लापता था। शव पार्क में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक सौरभ परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सौरभ दीपावली के दिन नीम के पत्ते लेने गया था, लेकिन वह नहीं लौटा। इस बाबत परिजनों ने मधु विहार थाने में सौरभ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह बच्चे मंगलम रेड लाइट के पास स्थित पार्क में खेलने गए थे। उन्होंने वहां युवक का शव नीम के पेड़ के पास पड़ा देखा था। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत पेड़ के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सौरभ बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।

chat bot
आपका साथी