एसएसबी का जवान गायब

जासं, नई दिल्ली : नई दिल्ली स्टेशन से करीब 20 दिन से सीमा सशस्त्र बल का जवान रहस्यमय हालत में गायब

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 04:29 AM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 10:37 PM (IST)
एसएसबी का जवान गायब

जासं, नई दिल्ली : नई दिल्ली स्टेशन से करीब 20 दिन से सीमा सशस्त्र बल का जवान रहस्यमय हालत में गायब है। उसका नाम संतलाल गोठवाल है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने उसे ढूंढना तो दूर अबतक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। एसएसबी से भी परिजनों को सहायता नहीं मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, संतलाल गोठवाल, जनता कालोनी गंगा नगर, राजस्थान का रहने वाला है। वह एसएसबी में सिपाही है। उसकी तैनाती प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी, सलोनी बाड़ी, असम में है। 2 अक्टूबर को वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था। नई दिल्ली स्टेशन पर उतरने के बाद उसने एसएसबी में ही तैनात अपने भाई से फोन पर बात की थी। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों को संदेह है कि जहर खुरानी गिरोह ने उसको अपना शिकार बनाया होगा। परिजन दिल्ली के हर बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पतालों व उसकी मोर्चरी में उसको ढूंढ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी