India vs Afghanistan World Cup 2019: शमी, बुमराह, चहल... तीन बॉलर्स, तीन ओवर और जीत गया भारत

India vs Afghanistan World Cup 2019 तीन ओवर्स ने अफगानिस्तानी टीम के सपने को चकनाचूर कर दिया। इन्हीं तीन ओवर्स ने भारत की वापसी कराई और मैच पलट दिया।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jun 2019 10:14 AM (IST)
India vs Afghanistan World Cup 2019: शमी, बुमराह, चहल... तीन बॉलर्स, तीन ओवर और जीत गया भारत
India vs Afghanistan World Cup 2019: शमी, बुमराह, चहल... तीन बॉलर्स, तीन ओवर और जीत गया भारत

नई दिल्ली, जेएनएन। India vs Afghanistan World Cup 2019:  भारत भले ही इस विश्व कप में अभी तक अजेय रहा हो, लेकिन शनिवार को खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने सोचने पर मजबूर कर दिया। अफगानिस्तान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने लगभग मैच जीत ही लिया था। हालांकि,साउथैंप्टन में खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान के सामने 225 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके जबड़े से मैच छीन लिया। वैसे तो किसी मैच की सारी गेंद बहुत महत्वपूर्ण होती हैं, लेकिन एक ऐसा मौका आता है, जब माहौल बदल जाता है। ऐसी ही तीन ओवर्स ने अफगानिस्तानी टीम के सपने को चकनाचूर कर दिया। इन्हीं तीन ओवर्स ने भारत की वापसी कराई और मैच पलट दिया। आइए जानते हैं...

जसप्रीत बुमराह- 29वां ओवर
अफगानिस्तानी टीम ने मैच पर पकड़ बना ली थी। शाहीदी और रमहत शाह क्रीज पर डटे हुए थे। अफगानी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए थे। भारतीय टीम को मैच में वापसी करने के लिए विकेट की दरकार थी। विराट कोहली अपने सबसे बेहतरीन विकल्प जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह ने इस स्पेल के दूसरे ओवर और अफगानी पारी के 29 ओवर मैच में भारत की वापसी कराई। ओवर की पहली गेंद पर बहुत जोरदार अपील हुई, जिसे अंपायर ने नकार दिया। उस वक्त भारत के पास रिव्यू भी नहीं था। इसके बाद बुमराह ने लगातार दो गेंदे डॉट बॉल डाली, जिससे रहमत शाह पर दवाब बन गया। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने सटीक बाउंसर डाली। रहमत ने उसे खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद गई सीधे युजवेंद्र चहल के हाथों में। ओवर यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने 21 रन बनाकर खेल रहे शाहीद को भी पवेलियन भेज दिया। अब मैदान में दोनों नए बल्लेबाज आ गए और अफगानी टीम पर दवाब बढ़ गया।

युजवेंद्र चहल- 46वां ओवर
मोहम्मद नबी और राशिद खान बल्लेबाजी कर रहे थे। अफगानिस्तानी टीम को 30 गेंद में 40 रन की जरूरत थी। राशिद बड़े-बड़े शॉट्स खेल रहे थे। एक समय लग रहा था कि अफगानिस्तान मैच जीत सकता है। अफगानी पारी के 46वें ओवर में चहल अपना आखिरी ओवर डालने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद ने रिवर्स स्वीप मारकर चार रन बटोर लिए। चहल ने दिलेरी दिखाई और अगली गेंद भी फ्लाइटेड डाली। राशिद  ने एक बार फिर बड़ा शॉट्स मारने का प्रयास किया। गेंद ने उन्हें छकाते हुए सीधे महेंद्र सिंह धौनी के ग्लव्स में चली गई। धौनी ने गिल्लियां बिखेरी और राशिद ने पवेलियन का रास्ता पकड़ लिया।

मोहम्मद शमी- 50वां ओवर
विश्व कप इतिहास में इस ओवर को हमेशा याद किया जाएगा। अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। बल्लेबाजी कर रहे थे मोहम्मद नबी। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने चौका जड़कर अपना पचासा पूरा किया। अब अफगानी टीम को 5 गेंद में 12 रन चाहिए थे। इसके बाद शमी ने वो कर दिखाया, जिसका सपना हर गेंदबाज देखता है। शमी ने सिर्फ नबी को आउट किया, बल्कि हैट्रिक लेकर मैच भी भारत की झोली में डाल दी। यह विश्व कप में दूसरी बार है, जब किसी भारतीय ने हैंट्रिक ली हो। इससे पहले चेतन शर्मा यह काम कर चुके है। अफगानिस्तान की टीम ऑल आउट हो गई और भारत 11 रनों से मैच जीत गया।  

As well as Mohammed Shami's unforgettable hat-trick, there were six double-wicket overs during yesterday's #CWC19 matches!

Here are the @UberEats Best Deliveries from the action. pic.twitter.com/3uCZRmHSEt

— ICC (@ICC) June 23, 2019

इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।   

जागरण ऐप पर शुरू हो गया है 
 क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप। 

Andrioid 
 फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें। 
Iphone  पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी