भारत के इन 8 शहरों में खेले जाएंगे ICC WC 2023 के 48 मैच, जानिए किस शहर में कितने मैच खेले जाएंगे

ICC WC 2023 Schedule Venue wise आईसीसी ने 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप मैचों की घोषणा कर दी है। भारत के 10 शहरों में मैचों वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। हालांकि कटक और तिरुवनंतपुरम में वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। हैदराबाद के अलावा बाकी शहरों में पांच-पांच मुकाबले होंगे। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले अहमदाबाद स्टेडियम में खेले जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2023 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2023 05:51 PM (IST)
भारत के इन 8 शहरों में खेले जाएंगे ICC WC 2023 के 48 मैच, जानिए किस शहर में कितने मैच खेले जाएंगे
ICC ODI world Cup 2023 Schedule Venue visa cities of India

 नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC ODI World Cup Schedule Venue Wise आईसीसी ने 5 अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के 100 दिन पहले आज 27 जून मंगलवार को मुंबई में एक समारोह में टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की। विश्व के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

अहमदाबाद में पहला मैच, फाइनल और भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। कुल 10 स्थान पर मुख्य मैच खेले जाएंगे, जिसमें से कटक और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।

वर्ल्ड कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम पूरे विश्व कप में एक बार अन्य 9 टीमों से भिड़ेगी। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 15 और 16 नवंबर को मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। हर शहर में पांच मैच खेले जाएंगे। कटक और तिरुवनंतपुरम में वार्म-अप मैच के बाद हैदराबाद में केवल 3 मैच खेले जाएंगे। बाकी के 7 शहरों में पांच-पांच मैचों का आयोजन होगा।

वेन्यू के अनुसार आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले:-

अहमदाबाद- नरेंन्द्र मोदी स्टेडियम-

5 अक्टूबर - इंग्लैंड  और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला 15 अक्टूबर - भारत और पाकिस्तान 4 नवंबर- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 10 नवंबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान 19 नवंबर - फाइनल

हैदराबाद- राजीव गांधी स्टेडियम-

6 अक्टूबर - पाकिस्तान का मुकाबला क्वालीफायर 1 9 अक्टूबर - न्यूजीलैंड और क्वालीफायर 1 12 अक्टूबर - पाकिस्तान बनमा क्वालीफायर 2

धर्मशाला- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

7 अक्टूबर - बांग्लादेश और अफगानिस्तान (दिन का खेल)

10 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

16 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा क्वालीफायर 1

22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड

29 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का खेल)

दिल्ली- अरुण जेटली स्टेडियम-

7 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्वालीफायर 2

11 अक्टूबर - भारत बनाम अफगानिस्तान

15 अक्टूबर - इंग्लैंड और अफगानिस्तान

25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया और क्वालीफायर 1 के बीच मुकाबला

6 नवंबर - बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

चेन्नई- एमए चिदम्बरम स्टेडियम-

8 अक्टूबर - भारत और ऑस्ट्रेलिया

14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)

18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान

23 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

27 अक्टूबर - पाकिस्तान से भिड़ेगा बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ- इकाना स्टेडियम

13 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका

17 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2

21 अक्टूबर - क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 (दिन का खेल)

29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड

3 नवंबर - क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

पुणे- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

19 अक्टूबर - भारत से भिड़ेगा बांग्लादेश

30 अक्टूबर - अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

1 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

8 नवंबर - इंग्लैंड और क्वालीफायर 1

12 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)

बेंगलुरु- एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम

20 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

26 अक्टूबर - इंग्लैंड और क्वालीफायर 2

4 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का खेल)

9 नवंबर - न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा क्वालीफायर 2

11 नवंबर - भारत बनाम क्वालीफायर 1

chat bot
आपका साथी