300 रन बनाते ही इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

ICC Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 300 से ज्यादा रन बनाकर एक इतिहास रच दिया है जो इससे पहले वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Wed, 03 Jul 2019 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 12:05 AM (IST)
300 रन बनाते ही इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
300 रन बनाते ही इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 300 से ज्यादा रन बनाकर एक इतिहास रच दिया है, जो इससे पहले वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ। डरहम के चेस्टर ली स्ट्रीट मैदान में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 305 रन बनाए।

करो या मरो के मुकाबले में या यूं कहें कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से ये एक बड़ा स्कोर था। लेकिन, इसी के साथ इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में अपना छठा 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि किसी भी वनडे सीरीज या टूर्नामेंट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 6 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

इंग्लैंड ने अब तक खेले 9 मुकाबले में से 6 मैचों में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड ने सबसे पहले साउथ अफ्रीका, फिर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत और अब न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 300 प्लस का स्कोर बनाकर इतिहास रचा है।   

वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैड द्वारा 300 प्लस का स्कोर

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका 311/8 (50)  

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 334/9 (50)(दूसरी पारी में)

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश 386/6 (50)  

इंग्लैंड बनाम बनाम अफगानिस्तान 397/6 (50) 

इंग्लैंड बनाम भारत 337/7 (50)

इंग्लैंड बनाम बनाम न्यूजीलैंड 305/8 (50) 

हालांकि, वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम है। पांच बार की वर्ल्ड कप विजेता कंगारू टीम ने 22 बार वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में अब इंग्लैंड दूसरी टीम बन गई है।

इंग्लैंड ने अब तक 14 बार वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। लेकिन, कभी भी इंग्लैंड वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है। वहीं, 13 बार 300 से ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय टीम ने 2 बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।

वर्ल्ड कप में 300 प्लस स्कोर 

ऑस्ट्रेलिया 22 बार

इंग्लैंड 14 बार

भारत 13 बार

साउथ अफ्रीका 12 बार

श्रीलंका 12 बार

न्यूजीलैंड 8 बार

वेस्टइंडीज 8 बार  

पाकिस्तान 7 बार 

बांग्लादेश 4 बार 

chat bot
आपका साथी