24/03/2024
7:29:03 pmRR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 से हराकर जीत के साथ आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत की। राजस्थान द्वारा मिले 194 रन का पीछा करते हुए लखनऊ टीम 173 रन ही बना सकी।
लखनऊ की टीम की तरफ से शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ने टीम को पारी को संभाला। केएल राहुल ने 44 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि निकोलस ने नाबाद 64 रन बनाए। उनकी पारी टीम के किसी काम नहीं आई। संजू सैमसन राजस्थान की जीत के रियल हीरो रहे, जिनके बल्ले से 82 रन निकले।
24/03/2024
7:23:03 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ को जीत के लिए 6 गेंदों पर 27 की दरकार
लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 6 गेंदों पर 27 की दरकार है। आखिरी ओवर में लखनऊ टीम को कुछ चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
24/03/2024
7:15:17 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंदों में 38 रन की दरकार
पारी के 18वें ओवर में आर अश्विन ने मार्नस स्टोयनिस को अपना शिकार बनाया। उन्हें ध्रुव जुरेल के द्वारा कैच आउट कराया। इस दौरान मार्नस 3 रन ही बना सके। 18 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 गेंदों पर 38 की जरूरत है।
24/03/2024
7:10:12 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
145 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवां झटका लगा। संदीप शर्मा ने कप्तान केएल राहुल को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। केएल 44 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए।
17 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 152/5 रहा।
24/03/2024
6:53:17 pm RR vs LSG Live Score: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
7 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ दिया। उनका साथ निकोलस पूरन दे रहे हैं। केएल राहुल ने आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक लगाया।
24/03/2024
6:44:34 pm RR vs LSG Live Score: अर्धशतक के करीब पहुंचे केएल राहुल
12 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन पहुंच गया। केएल राहुल और निकोलस पूरन की जोड़ी टीम की पारी को संभालने में जुटी है। केएल राहुल अर्धशतक के करीब हैं।
24/03/2024
6:21:53 pm RR vs LSG Live Score: दीपक हुड्डा हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को 60 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने ध्रुव जुरेल के हाथों दीपक हुड्डा को कैच आउट कराया। इस दौरान दीपक 26 रन बनाकर आउट हुए।
24/03/2024
6:14:23 pm RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 50 रन के पार
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 6 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन रहा। दीपक हुड्डा (18) और केएल राहुल (15) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
24/03/2024
6:08:28 pm RR vs LSG Live Score: पांच ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 32/3
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 32 रन रहा। केएल राहुल (7) और दीपक हुड्डा (16) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ की खराब शुरुआत के बाद इन दोनों से उम्मीद है कि ये टीम की पारी को संभालेंगे।
24/03/2024
6:05:06 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत
देवदत्त पडिक्कल के बाद आयुष बदोनी पवेलियन लौट चुके है। नांद्रे बर्गर ने बदोनी को बोल्ड किया। वह एक ही रन बना सके। चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 22 रन हैं।
24/03/2024
5:55:40 pm RR vs LSG Live Score: तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 11/2
तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 11 रन है। लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही है।
24/03/2024
5:54:24 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा दूसरा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। पारी के तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। लखनऊ की तरफ से डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल का दिन खराब रहा। वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।
24/03/2024
5:48:17 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा पहला झटका
लखनऊ सुपर जांयट्स को पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के रूप में झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने क्विंटन को बर्गर के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान डिकॉक 4 रन ही बना सके।
24/03/2024
5:25:40 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ को मिला 194 रन का लक्ष्य
मोहसिन खान पारी का 20वां ओवर करने आए। जुरैल ने तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जमाया। आखिरी गेंद पर सैमसन ने डीप फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 14 रन बने।सैमसन ने 52 गेंदों में तीन चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए।
20 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 193/4। संजू सैमसन 82* और ध्रूव जुरैल 20* रन बनाकर नाबाद रहे। जल्द ही एलएसजी की पारी शुरू होगी।
24/03/2024
5:20:14 pmRR vs LSG Live Score: जुरैल को मिलेगा जीवनदान
नवीन उल हक पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली गेंद डॉट डालने के बाद दो लगातार वाइड गेंद डाली। इसके बाद नवीन ने अच्छी वापसी की और रॉयल्स के बैटर्स को बाउंड्री जमाने का कोई मौका नहीं दिया। आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने लांग ऑफ पर ध्रूव जुरैल का कैच छोड़ दिया। इस ओवर में 8 रन बने।
19 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 179/4। ध्रूव जुरैल 15* और संजू सैमसन 73* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
5:12:52 pmRR vs LSG Live Score: सैमसन का दमदार सिक्स
यश ठाकुर पारी का 18वां ओवर करने आए। यश ठाकुर का ओवर अच्छा जा रहा था, लेकिन आखिरी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़कर बाजी पलट दी। इस ओवर में 13 रन बने।
18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 171/4। संजू सैमसन 72* और ध्रूव जुरैल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
5:06:52 pmRR vs LSG Live Score: बिश्नोई ने हेटमायर का किया शिकार
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। सैमसन ने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने शिमरोन हेटमायर को कप्तान केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्स को चौथा झटका दिया। हेटमायर ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए। ध्रूव जुरैल ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया।
17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 158/4। संजू सैमसन 62* और ध्रूव जुरैल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
5:00:21 pmRR vs LSG Live Score: बदोनी का किफायती ओवर
आयुष बदोनी पारी का 16वां ओवर करने आए। संजू सैमसन से राजस्थान रॉयल्स को बड़े स्कोर की उम्मीदें हैं। बदोनी के ओवर में 6 रन बने।
16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 149/3। संजू सैमसन 61* और शिमरोन हेटमायर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:56:50 pmRR vs LSG Live Score: हक ने पराग का किया शिकार
नवीन उल हक पारी का 15वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर प्वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर रियान पराग ने लांग ऑफ के ऊपर से शानदार सिक्स जमाया। अगली गेंद पर नवीन उल हक ने रियान पराग को डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर स्थानापन्न खिलाड़ी दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। रियान पराग ने 29 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इस ओवर में 15 रन बने और एक विकेट आया।
15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 143/3। संजू सैमसन 59* और शिमरोन हेटमायर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:47:51 pmRR vs LSG Live Score: यश ठाकुर के ओवर में बने 9 रन
यश ठाकुर अपने स्पेल का दूसरा जबकि पारी का 14वां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर सैमसन ने शानदार पुल जमाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने।
14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 128/2। संजू सैमसन 58* और रियान पराग 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:40:22 pmRR vs LSG Live Score: सैमसन ने जमाया अर्धशतक
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का तीसरा जबकि पारी का 13वां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर मोहसिन खान ने रियान पराग का कैच टपकाया। चौथी गेंद पर सैमसन ने लांग ऑन की दिशा में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 33 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 9 रन बने।
13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 119/2। संजू सैमसन 51* और रियान पराग 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:35:21 pmRR vs LSG Live Score: कृणाल पांड्या का शानदार स्पेल
कृणाल पांड्या अपने स्पेल का आखिरी जबकि पारी का 12वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर लांग ऑफ के बाएं ओर शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली दो गेंदों में पराग और सैमसन ने सिंगल लिए। इस ओवर में 6 रन बने।
12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 110/2। संजू सैमसन 44* और रियान पराग 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:32:17 pmRR vs LSG Live Score: पराग-सैमसन ने जड़े छक्के
रवि बिश्नोई पारी का 11वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। फिर चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंदों में दो सिंगल आए। इस ओवर में कुल 15 रन बने।
11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 104/2। संजू सैमसन 42* और रियान पराग 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:28:54 pmRR vs LSG Live Score: कृणाल पांड्या का अच्छा ओवर
कृणाल पांड्या पारी का 10वां ओवर करने आए। इस ओवरमे पांच सिंगल आए। सैमसन और पराग के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 89/2। संजू सैमसन 35* और रियान पराग 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:27:22 pmRR vs LSG Live Score: यश ठाकुर की हुई कुटाई
यश ठाकुर पारी का 9वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्का जमाया। फिर संजू सैमसन ने पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो छक्के जमाए। इस ओवर में 21 रन बने।
9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 84/2। संजू सैमसन 33* और रियान पराग 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:20:14 pmRR vs LSG Live Score: 8वें ओवर में बने 4 रन
8वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 4 रन बनाए। संजू सैमसन और रियान दोनों मिलकर टीम के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं।
8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 63/2
24/03/2024
4:14:53 pmRR vs LSG Live Score: सैमसन और पराग पर बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट जल्द खो दिए हैं। कप्तान सैमसन और रियान पराग पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों पारी संभालने में जुटे हुए हैं।
7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 59/2 , संजू सैमसन-19 और रियान पराग- 4
24/03/2024
4:09:22 pmRR vs LSG Live Score: पावरप्ले में बराबरी की टक्कर
कृणाल पांड्या पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। इस ओवर में 5 सिंगल आए। सैमसन ने अपने पास स्ट्राइक रखी।
6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 54/2। संजू सैमसन 16* और रियान पराग 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:05:54 pmRR vs LSG Live Score: मोहसिन ने 17 रन खर्च करके यशस्वी को बनाया शिकार
मोहसिन खान पारी का पांचवां ओवर करने आए। संजू सैमसन ने बैकवर्ड प्वाइंट के दाएं ओर से शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। फिर तीसरी गेंद पर संजू ने शानदार सिक्स जमाया। संजू ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर की दिशा में फ्लैट सिक्स जमाया। पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हाथ खोले और सिक्स जमाया। यशस्वी ने फाइन लेग के ऊपर से सिक्स जमाया। आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को मोहसिन ने कृणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। इस ओवर में 17 रन बने और एक विकेट आया।
5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 49/2। संजू सैमसन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
4:01:02 pmRR vs LSG Live Score: जायसवाल ने जमाई आकर्षक बाउंड्री
नवीन उल हक अपने स्पेल का दूसरा जबकि पारी का चौथा ओवर करने आए। जायसवाल ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर यशस्वी ने मिड ऑफ में हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। यशस्वी जायसवाल ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।
4 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 32/1। यशस्वी जायसवाल 18* और संजू सैमसन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
3:51:32 pmRR vs LSG Live Score: यशस्वी ने दिखाए रंग
मोहसिन खान अपने स्पेल का दूसरा जबकि पारी का तीसरा ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बाउंड्री जमाई। तीसरी गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड ऑफ की दिशा में ड्राइव लगाई जबकि अगली गेंद पर शानदार कट शॉट खेला। इस ओवर में 11 रन बने।
3 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 24/1। यशस्वी जायसवाल 11* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
3:48:21 pmRR vs LSG Live Score: हक ने किया बटलर का शिकार
नवीन उल हक पारी का दूसरा ओवर करने आए। जोस बटलर ने पहली गेंद पर डीप कवर की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। मैच की पहली बाउंड्री। जोस बटलर ने थर्ड मैन के बाहर हवाई शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर बटलर ने मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर नवीन उल हक ने बटलर को बनाया शिकार। कवर ड्राइव खेलने गए बटलर और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे विकेटकीपर राहुल के दस्तानों में जाकर समाईं। राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका। जोस बटलर ने 9 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए। इस ओवर में 10 रन बने और एक विकेट आया।
2 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13/1। यशस्वी जायसवाल 1* और संजू सैमसन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
3:41:56 pmRR vs LSG Live Score: मोहसिन खान का शानदार ओवर
मोहसिन खान पारी का पहला ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने ली स्ट्राइक। पहली गेंद पर बीट हुए जायसवाल। ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर बटलर ने डीप कवर की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।
1 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3/0। जोस बटलर 1* और यशस्वी जायसवाल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24/03/2024
3:13:46 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स के इंपैक्ट सब
दीपक हूडा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड और कृष्णप्पा गौतम।
24/03/2024
3:13:30 pmRR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स के इंपैक्ट सब
नांद्रे बर्गर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियम, शुभव दुबे और कुलदीप सेन।
24/03/2024
3:11:50 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन उल हक और यश ठाकुर।
24/03/2024
3:09:52 pmRR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रूव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।
24/03/2024
3:05:19 pmRR vs LSG Live Score: रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है
24/03/2024
2:47:31 pmRR vs LSG Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3 बजे होगा।
24/03/2024
2:36:46 pmRR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान का पिछले सीजन का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। लखनऊ ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर अपना सफर खत्म किया था। लखनऊ ने आईपीएल 2023 में 14 मैच में से 8 मैचों में जीत हासिल की थी। वहीं, 5 मैच में लखनऊ को हार झेलनी पड़ी थी।
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने पिछले आईपीएल सीजन के 14 मैचों में से 7 मैच जीते थे।
24/03/2024
2:33:08 pmRR vs LSG Live Score: यशस्वी जायसवाल राजस्थान के लिए साबित हो सकते हैं एक्स फैक्टर
राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2024 में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। इस वक्त यशस्वी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से 712 रन निकले थे। अब जायसवाल से आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन की राजस्थान को आस है। आईपीएल में अबतक कुल 37 मैच में कुल 1172 रन बनाए हैंय़ उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज है।
24/03/2024
2:28:35 pmRR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच जयपुर में जंग आज
जयुपर क सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाना है।